Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

स्वच्छ बागबेड़ा का सपना विधायक संजीव सरदार कर रहे साकार, बागबेड़ा में डोर-टू-डोर कचरा उठाव अभियान की शुरुआत

पानी की किल्लत देखते हुए क्षेत्र के लिए पानी टैंकर को भी दिखाई गई हरी झंडी

स्वच्छ बागबेड़ा का सपना विधायक संजीव सरदार कर रहे साकार, बागबेड़ा में डोर-टू-डोर कचरा उठाव अभियान की शुरुआत

पानी की किल्लत देखते हुए क्षेत्र के लिए पानी टैंकर को भी दिखाई गई हरी झंडी

जमशेदपुर- शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों की लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर जिला समाहरणालय परिसर में डोर-टू-डोर कचरा उठाव अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, डीडीसी नागेंद्र पासवान, बीडीओ सुमित प्रकाश एवं डीटीओ धनंजय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत बागबेड़ा के पंचायतों से साफ़ होगा कचड़ा

कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर कचरा उठाव वाहनों को रवाना किया। यह अभियान फिलहाल बागबेड़ा क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है, जिसे आगे अन्य पंचायतों में भी विस्तार दिया जाएगा।

संजीव सरदार ने सदन में उठाया था मुद्दा, अपने निधि से गाड़ी भी देंगे विधायक

ज्ञात हो कि पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा इस मुद्दे को लगातार विधानसभा में उठाया जाता रहा है। उनकी सक्रिय पहल और प्रशासनिक समन्वय के परिणामस्वरूप आज यह योजना धरातल पर उतर सकी है। इस पहल से बागबेड़ा क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक ठोस शुरुआत मानी जा रही है। विधायक श्री सरदार ने कहा की ज़रूरत पड़ने पर वो अपने निधि से भी कचड़ा उठाव के लिए वाहन देंगे.

पानी टैंकर को भी दिखाई गई हरी झंडी

वहीं, क्षेत्र में बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए पानी टैंकर को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये टैंकर प्रतिदिन जरूरतमंद इलाकों में जलापूर्ति सुनिश्चित करेंगे, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!