अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद जमशेदपुर एवं सरायकेला खरसावां शाखा के संयुक्त तत्वावधान में जुडिशीतल और मिथिला का नववर्ष जुड़ि शीतल समारोह पूर्वक मनाया गया
पर्यावरण एवं जल संरक्षण के उत्कृष्ट पर्व जुड़ि शीतल के अवसर पर पर मुख्य अतिथि सुनील चौधरी आरक्षी उपाधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व मिट्टी से जुडाब से महत्व को बताता है यह संदेश देता है कि हमें मनुष्यों ही नहीं वरन वृक्षों और सरोवरों को भी जीवंत रखने की जरूरत है

जमशेदपुर- अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद जमशेदपुर एवं सरायकेला खरसावां शाखा के संयुक्त तत्वावधान में जुडिशीतल और मिथिला का नववर्ष जुड़ि शीतल समारोह पूर्वक मनाया गया।

पर्यावरण एवं जल संरक्षण के उत्कृष्ट पर्व जुड़ि शीतल के अवसर पर पर मुख्य अतिथि सुनील चौधरी आरक्षी उपाधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व मिट्टी से जुडाब से महत्व को बताता है यह संदेश देता है कि हमें मनुष्यों ही नहीं वरन वृक्षों और सरोवरों को भी जीवंत रखने की जरूरत है अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार झा अविचल ने कहा कि मैथिली भाषियों को संकल्प लेने का और आत्म विश्लेषण अवसर नववर्ष उपलब्ध कराता है।

समवेत रुप से वक्ताओं ने झारखंड में मैथिली को नियोजन नीति में स्थान न मिलने को दूर्भाग्यपूर्ण बताया।इस समारोह में अतिथि के रूप में अरविंद विद्रोही भोजपुरी साहित्य परिषद डा रवींद्र कुमार चौधरी महासचिव मैथिली साहित्यकार परिषद और संयोजक मैथिली प्राध्यापक मंच अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद, कृष्ण मुरारी झा संयोजक वाणिज्यिक प्रकोष्ठ अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद, पंकज कुमार झा सचिव अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद झारखंड, हंसराज जैन अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद सरायकेला खरसावां ने भी अपने अपने विचार रखे
अतिथियों का स्वागत गीत गाकर मैथिल मिथिलानी के द्वारा किया गया
इस विचार गोष्टी में मिथिलाक नववर्ष आ झारखण्डमें मैथिली क सम्मान पर विमर्श के लिए सभी वक़्तागणों ने अपने विचार रखे
विचार गोष्टी के बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डा अशोक कुमार झा अविचल ने किया इस कवि सम्मेलन में शिव कुमार झा टिल्लू, अशोक पाठक स्नेही, नूतन झा, गोपाल चन्द्र झा, अन्नपूर्णा झा, विवेकानंद झा, रुपम झा, पिंकी अमर झा, पूनम ठाकुर, ममता कर्ण, विभा कुमारी ने कविता पढकर दर्शकों को काफी हंसाया धन्यवाद ज्ञापन विपिन कुमार झा महासचिव अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद जमशेदपुर ने किया मंच संचालन राजीव रंजन महासचिव अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद सरायकेला खरसावां ने किया इस समरोह में जमशेदपुर के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सैंकड़ों की संख्या में मैथिली भाषा भाषी में समारोह शामिल थे
स्वागत भाषण अशोक कुमार लाल दास अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद ने किया
समारोह के अंत में जुडी शीतल पर्व का मुख्य मुख्य पकवान दालपूडी,आम चटनी, बढी, खीर इत्यादि की व्यवस्था की गई थी जिसका शहर के मिथिला मैथिली भाषा भाषी मिथिला व्यंजन का लुप्त उठाया




