Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

छोटी उम्र, बड़ा मंच – चिन्मय विद्यालय, बोकारो के अथर्व भारद्वाज बन रहे हैं झारखंड की नई पहचान

फिल्म “डिस्टेंट” अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में लगातार सराहना प्राप्त कर रही है। वर्ष 2026 में आयोजित कंचनजंगा इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में इस फिल्म को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान मिला है, वहीं क्रिटिक्स सोसायटी फिल्म महोत्सव में यह अंतिम चरण (फाइनलिस्ट) तक पहुँची है। इसके साथ ही अरावली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एवं दरभंगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी इसका आधिकारिक चयन हुआ है

छोटी उम्र, बड़ा मंच – चिन्मय विद्यालय, बोकारो के अथर्व भारद्वाज बन रहे हैं झारखंड की नई पहचान


बोकारो झारखंड- फिल्म “डिस्टेंट” अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में लगातार सराहना प्राप्त कर रही है। वर्ष 2026 में आयोजित कंचनजंगा इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में इस फिल्म को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान मिला है, वहीं क्रिटिक्स सोसायटी फिल्म महोत्सव में यह अंतिम चरण (फाइनलिस्ट) तक पहुँची है। इसके साथ ही अरावली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एवं दरभंगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी इसका आधिकारिक चयन हुआ है


इस फिल्म में चिन्मय विद्यालय, बोकारो (प्राथमिक शाखा) के छात्र एवं नन्हे कलाकार अथर्व भारद्वाज ने “नील” का किरदार निभाया है, जिसका स्वाभाविक, मासूम और भावनात्मक अभिनय दर्शकों तथा समीक्षकों को अत्यंत प्रभावित कर रहा है।
अथर्व के दादा हरेंद्र चौबे समाजसेवी एवं शिक्षाविद हैं, जबकि उनके पिता रवि चौबे एक सक्रिय राजनेता एवं ट्रेड यूनियनिस्ट हैं, जो वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जनरल सेक्रेटरी तथा इंटक यूथ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
कम उम्र में इस प्रकार का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन न केवल अथर्व के परिवार, बल्कि पूरे बोकारो और झारखंड के लिए गर्व का विषय बन गया है।
अपनी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए अथर्व ने फिल्म के निर्देशक देवेंद्र सिन्हा और पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने अपने विद्यालय, शिक्षकों, परिवार, मित्रों, समाज एवं बोकारो के सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं हो पाता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!