Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

तुलसी भवन में नगर के साहित्यकारों का ‘होली मिलन’ सम्पन्न

साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में 'लोकमंच' (बहुभाषी काव्य गोष्ठी) सह ' होली मिलन ' समारोह आयोजित किया गया  जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष  सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन  पूनम महानंद ने की । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य संस्थान के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रसन्न वदन मेहता द्वारा किया गया 

तुलसी भवन में नगर के साहित्यकारों का ‘होली मिलन’ सम्पन्न

जमशेदपुर-  साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में ‘लोकमंच’ (बहुभाषी काव्य गोष्ठी) सह ‘ होली मिलन ‘ समारोह आयोजित किया गया  जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष  सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन  पूनम महानंद ने की । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य संस्थान के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रसन्न वदन मेहता द्वारा किया गया

कार्यक्रम का आरंभ डाॅo वीणा पाण्डेय भारती के सरस्वती वंदना एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ किया गया । तत्पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों ने आपस में रंग बिरंगे फूलों से होली खेली

इसके बाद शहर के कुल 45 कलमकारों ने अपनी – अपनी मातृभाषाओं में यथा भोजपुरी ,राजस्थानी, मैथिली , मगही, बंगला, पंजाबी, अंगिका, हिन्दी में स्वरचित काव्य रचनाएं प्रस्तुत की । काव्य पाठ करने वालों में शक्ति श्रीवास्तव, मनीष पाठक, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, डाॅo रजनी रंजन, आलोक तिवारी, कुमार मनीष, डाॅo वीणा पाण्डेय भारती , मंजू कुमारी, हरभजन सिंह रहबर, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, डाॅo एन.के.सिंह, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, विनय कश्यप, हरिकिशन चावला, वसंत जमशेदपुरी, प्रतिभा प्रसाद कुमकम, नीलम पेडीवाल, पूनम शर्मा स्नेहिल, पूनम सिंह, निवेदिता श्रीवास्तव,शिप्रा सैनी मौर्या,नीता सागर चौधरी, सर्वानन्द सिंह, सोनी सुगंधा,पी. वासुदेव राव,बलविन्दर सिंह, रीना सिन्हा सलोनी, शेषनाथ सिंह शरद, सविता सिंह मीरा,वरुण प्रभात प्रमुख रहे ।
काव्य पाठ के उपरांत ‘निनाद’ द्वारा ‘होली भजन जैमिंग’ का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से तुलसी भवन के न्यासीद्वय मुरलीधर केडिया, गुहाराम, साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा, डाॅ० संध्या सिन्हा,विन्ध्यवासिनी तिवारी, मुकेश रंजन, डाॅo पुष्पा तिवारी, उपासना सिन्हा, हरिहर राय चौहान, शिव नन्दन सिंह,कवलेश्वर पाण्डेय, सूरज सिंह राजपूत माधुरी मिश्र, शीतल प्रसाद दुबे , रानी मोदी, उषा किरण चावला,उमा पाण्डेय , मनीष सिंह वंदन, सुदीप्ता जेठी राउत, डाॅo सुनिता बेदी,ममता कर्ण,रीना गुप्ता, पूनम सिंह, रमेश कुमार, समेत कुल शताधिक लोगों की उपस्थिति रही ।

अंत में होली मिलन के इस अवसर पर स्वादिष्ट व्यंजनो के साथ सहभोज का आनंद लिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!