जेएनयू में यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया आक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता हुए घायल, भाजपा ने कांग्रेस पर सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को बचाने का लगाया आरोप, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्राओं से जुड़े यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में कांग्रेस के इनर मणिपुर से सांसद एवं प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय ‘तिलक पुस्तकालय’ का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीलू मछुआ के नेतृत्व में हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विशाल आक्रोश मार्च निकाला और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने, आरोपी सांसद की गिरफ्तारी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सांसद पद से बर्खास्तगी की मांग उठाई प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने आरोप लगाया कि गंभीर आरोपों से घिरे सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व का संरक्षण मिल रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की। भाजपा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी सवाल किया कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले पर उनकी चुप्पी कब टूटेगी। पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व अपनी जवाबदेही कब स्वीकार करेगा

जेएनयू में यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया आक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता हुए घायल, भाजपा ने कांग्रेस पर सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को बचाने का लगाया आरोप, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल

जमशेदपुर- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्राओं से जुड़े यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में कांग्रेस के इनर मणिपुर से सांसद एवं प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय ‘तिलक पुस्तकालय’ का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीलू मछुआ के नेतृत्व में हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विशाल आक्रोश मार्च निकाला और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने, आरोपी सांसद की गिरफ्तारी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सांसद पद से बर्खास्तगी की मांग उठाई प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने आरोप लगाया कि गंभीर आरोपों से घिरे सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व का संरक्षण मिल रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की। भाजपा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी सवाल किया कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले पर उनकी चुप्पी कब टूटेगी। पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व अपनी जवाबदेही कब स्वीकार करेगा।
इससे पहले, बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब मैदान के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। यहां से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर जुलूस की शक्ल में कांग्रेस मुख्यालय की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी किए जाने का आरोप लगाया, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार, जिला महामंत्री राजीव सिंह, बर्मामाइंस महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु तांती, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। इस घटना को लेकर भाजपा ने कड़ा आक्रोश जताते हुए कहा कि न्याय और महिला सम्मान की मांग करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पत्थरबाजी से हिंसा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
कांग्रेस की पत्थरबाजी उसकी कायरता और हताशा का प्रमाण, महिला सम्मान की आवाज को दबा नहीं सकती हिंसा: विद्युत वरण महतो
इस दौरान मौके पर पहुंचे जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने पत्थरबाजी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग करने वाले भाजपा के महिला कार्यकर्ताओं पर पत्थर बरसाना कांग्रेस की कायरतापूर्ण और असहिष्णु मानसिकता को उजागर करता है। जब सवालों का जवाब देने का साहस नहीं होता, तब हिंसा का सहारा लिया जाता है। कांग्रेस ने आज अपने आचरण से यही साबित किया है। कांग्रेस एक ओर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जब भाजपा महिला मोर्चा जेएनयू के पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने और यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में कांग्रेस से कार्रवाई की मांग करती है, तो उसके कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी की जाती है। उन्होंने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि भाजपा न हिंसा से डरने वाली है, न अन्याय के सामने झुकने वाली। महिला सम्मान और न्याय की लड़ाई हर परिस्थिति में जारी रहेगी।
राहुल-प्रियंका बताएं, आरोपी सांसद पर चुप्पी क्यों: पूर्णिमा साहू
इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महिला सुरक्षा की बात करते हैं लेकिन उन्हें की पार्टी के सांसद जेएनयू की 11 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न जैसे कृत्य करते हैं। आखिर उनके खिलाफ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी ने क्यों चुप्पी साध रखी है।
मणिपुर के जो सांसद हैं वो जेएनयू की प्रोफेसर थे। उन्होंने वहां पर 11 छात्रों के साथ मार्क्स बढ़ाने के नाम पर यौन उत्पीड़न किया। जेएनयू ने ही जांच कमेटी बनाई जिसमें वे दोषी पाए गए। ऐसे सांसद जिन्हें जेएनयू से निकाल दिया गया। इनके बारे में ना एक शब्द राहुल गांधी के मुंह से निकल रहा है ना ही प्रियंका गांधी के मुंह से निकल रहा है और ना ही पूरी कांग्रेस पार्टी के मुंह से निकल रहा है। क्या वे इस प्रकार की घटना का समर्थन करते हैं।
विधायक पूर्णिमा साहू ने पत्थरबाजी की घटना पर कहा कि क्या यही है राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’, जहां न्याय की मांग करने वालों का सामना पत्थरों से किया जाता है। पूरा झारखंड कांग्रेस की इस कायरतापूर्ण राजनीति को देख रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस घटना में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा केवल एक चुनावी ढकोसला है। जब अपनी ही पार्टी के नेताओं और सांसदों पर नारी गरिमा को तार-तार करने के आरोप लगते हैं, तब गांधी परिवार और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह मौन साध लेता है। सवाल करते हुए कहा कि जेएनयू में अध्यापन के दौरान छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार करने के आरोपी सांसद पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व आखिर मौन क्यों है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी किये जाने की घटना की तीखे शब्दों में निंदा की। कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर की गई सुनियोजित पत्थरबाजी कांग्रेस की हिंसक और विकृत मानसिकता को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व से जमाकर रखे गए पत्थरों से हमला किया। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने की आवाज उठाने वालों पर पत्थर बरसाना कांग्रेस की कायरतापूर्ण सोच और जिहादी मानसिकता का प्रमाण है। इस घटना में कई भाजपा कार्यकर्ताओं का घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलु मछुआ ने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक है कि एक ओर कांग्रेस महिला सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसकी पार्टी के सांसद पर छात्राओं से यौन दुर्व्यवहार के घिनौने आरोप हैं। कांग्रेस पार्टी को तत्काल इस आरोपी सांसद को लोकसभा से निलंबित कर बर्खास्त करना चाहिए और देश की बेटियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के सवाल पर पार्टी की आवाज बुलंद रही है और आगे भी बुलंद रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, सुधांशु ओझा, दिनेश कुमार, रीता मिश्रा, रूबी झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कुसुम पूर्ती, नीनू कुदादा, सीमा दास, बिमला साहू, मधु तांती, ममता भूमिज, सुधा यादव, मीरा झा, खुशी ओझा, संगीता लोधी, संध्या नन्दी, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिंह, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, धर्मेंद्र प्रसाद, शैलेश गुप्ता, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, शशांक शेखर, प्रकाश दुबे, हरिकिशोर तिवारी, सुबोध झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, मंजीत सिंह, अमित सिंह, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, रितेश झा, रंजीत सिंह, बिनोद राय, रविन्द्र सिंह, प्रशांत पोद्दार, उपेंद्र गिरी, मारुति नन्दन पांडेय, हन्नु जैन, राकेश चौबे, आनंद शर्मा, अमित मिश्रा, सुमित शर्मा समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




