Uncategorized

श्री अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर आज गोलमुरी शाखा द्वारा विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मोर छड़ी सजाओ स्पर्धा में रूपा अग्रवाल ने प्रथम, सिद्धि अग्रवाल ने द्वितीय तथा नीतू अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

जमशेदपुर- श्री अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर आज गोलमुरी शाखा द्वारा विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मोर छड़ी सजाओ स्पर्धा में रूपा अग्रवाल ने प्रथम, सिद्धि अग्रवाल ने द्वितीय तथा नीतू अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके पश्चात आयोजित भात की बत्तीसी सजाओ स्पर्धा में रूपा अग्रवाल प्रथम, हर्ष गुप्ता द्वितीय तथा स्वीटी अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं।
बच्चों की फैंसी ड्रेस कॉमेडी स्पर्धा में तृषा अग्रवाल ने प्रथम, इशिता खंडेलिया ने द्वितीय तथा मायरा अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं बच्चों के लिए आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी स्पर्धा में विशेष अग्रवाल प्रथम, काव्या अग्रवाल द्वितीय तथा आराध्या तृतीय स्थान पर रहीं। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया और खूब सराहना बटोरी।
सभी विजेताओं को गोलमुरी शाखा की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव तथा महिलाओं एवं बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, अजय भालोटिया, जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल, राजेश गर्ग, बजरंग अग्रवाल, ललित डांगा, मनोज गोयल, के साथ गोलमुरी शाखा अध्यक्ष शंकर अग्रवाल सचिव विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रियंक अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल अधिवक्ता एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!