सोनारी में सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की बैठक सम्पन्न, शांतिपूर्ण और सुरक्षित पूजा को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय
पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज स्वर्ण विहार कॉलोनी, सोनारी जमशेदपुर के सभागार में सोनारी थाना क्षेत्र की सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सफलतापूर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त सचिव डी. बोस ने की, जबकि संचालन महासचिव ललन यादव ने किया। इस बैठक में कदमा, सोनारी क्षेत्र की सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष व सचिव एवं प्रतिनिधि शामिल हुए

सोनारी में सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की बैठक सम्पन्न, शांतिपूर्ण और सुरक्षित पूजा को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज स्वर्ण विहार कॉलोनी, सोनारी जमशेदपुर के सभागार में सोनारी थाना क्षेत्र की सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सफलतापूर सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता संयुक्त सचिव डी. बोस ने की, जबकि संचालन महासचिव ललन यादव ने किया। इस बैठक में कदमा, सोनारी क्षेत्र की सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष व सचिव एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर चर्चा हुई:
– पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई एवं पुलिस गश्ती बढ़ाने
– सभी पंडालों में 10-10 वॉलंटियर आई-कार्ड के साथ रखने, ताकि किसी भी परेशानी का त्वरित समाधान हो सके
– भोग के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने
समिति के अध्यक्ष दुलाल भुईयां ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि पूजा के दौरान नशा का सेवन न हो और दस दिनों तक शराब बिक्री पर रोक लगाई जाए।
महासचिव ललन यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा से संबंधित जो भी गाइडलाइन जारी की गई है, उसका सभी पूजा समितियां अक्षरशः पालन करें। उन्होंने विशेष रूप से आग्रह किया कि विसर्जन के दौरान कोई भी समिति सदस्य नशा का सेवन न करें और शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ शारदीय दुर्गा पूजा मनाएं। इसके लिए सेंट्रल समिति और जिला प्रशासन सदैव सभी के साथ खड़ा है।
उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, ग्रामीण क्षेत्रों में झूलते हुए बिजली के तारों को दुरुस्त करने और विसर्जन घाटों पर पानी की स्थिति को देखते हुए क्रेन की व्यवस्था करने की मांग रखी। वहीं समाजसेवी पूर्वी घोष ने दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
बैठक में मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा, वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार उपाध्याय, सौरभ विष्णु, आशीष गुप्ता, हर्ष यादव, अधिवक्ता सुधीर सिंह पप्पू, संयुक्त सचिव श्रीमती डी. बॉस, डॉ. श्याम शर्मा, कमलेश यादव, विनीता मिश्रा, रामबाबू यादव, सचिव कमलेश यादव, उदित यादव, प्रणब नाहा, समाजसेवी पूर्वी घोष, चंदना बनर्जी, अशोक जोशी, शिखा चौधरी, विवेक सिंह, अभय सिंह, राहुल गोप आदि उपस्थित थे।


