Uncategorized

सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम से की मुलाकात, दुर्गा पूजा की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम (एडीएम लॉ एंड ऑर्डर) मुकेश मछुआ से मुलाकात कर आगामी शारदीय दुर्गा पूजा 2026 के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। महासचिव ललन यादव ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक, घाटशिला अनुमंडल एवं धालभूम अनुमंडल के अंतर्गत आने वाली सभी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों की एवं दुर्गा पूजा के दौरान आने वाली आसन्न समस्याओं से एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पूर्वी सिंहभूम को अवगत कराया। जिन समस्याओं से समिति को अवगत कराया गया था, उन सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई

सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम से की मुलाकात, दुर्गा पूजा की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

जमशेदपुर- आज पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम (एडीएम लॉ एंड ऑर्डर) मुकेश मछुआ से मुलाकात कर आगामी शारदीय दुर्गा पूजा 2026 के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

महासचिव ललन यादव ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक, घाटशिला अनुमंडल एवं धालभूम अनुमंडल के अंतर्गत आने वाली सभी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों की एवं दुर्गा पूजा के दौरान आने वाली आसन्न समस्याओं से एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पूर्वी सिंहभूम को अवगत कराया। जिन समस्याओं से समिति को अवगत कराया गया था, उन सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इस दौरान एडीएम लाइन ऑर्डर मुकेश मछुआ ने समिति के द्वारा प्रस्तुत समस्याओं और सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए ,जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आगामी दिनों के दौरान जिला प्रशासन और पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधियों के संग संयुक्त रूप से समस्या ग्रस्त पूजा पंडालों एवं विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से महासचिव ललन यादव, उपाध्यक्ष हर्ष यादव, आशीष गुप्ता, पवन कुमार उपाध्याय संयुक्त सचिव डॉ. श्याम शर्मा, डी. बॉस, सचिव रमेश कुमार, विवेक सिंह, भारत सिंह, आशीष ठाकुर, कुमार गौरव, प्रणव नाहा, तापस चटर्जी, नंदकिशोर ठाकुर आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!