Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

24.39 लाख की लागत से पोडाडीहा तालाब का होगा जीर्णोद्धार, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

योजना से ग्रामीणों को मिलेगी सिंचाई और स्नान की सुविधा, विधायक के प्रयास से गाँव में ख़ुशी की लहर

24.39 लाख की लागत से पोडाडीहा तालाब का होगा जीर्णोद्धार, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

योजना से ग्रामीणों को मिलेगी सिंचाई और स्नान की सुविधा, विधायक के प्रयास से गाँव में ख़ुशी की लहर

पोटका –  प्रखंड के पोडाडीहा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोडाडीहा टोला मुडासाई में झारखंड सरकार के जल संसाधन (लघु सिंचाई) विभाग की ओर से 24 लाख 39 हजार रुपये की लागत से तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत इस महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास किया। शिलान्यास से पूर्व ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।

गर्मी से पहले बड़ी राहत की तैयारी, विधायक के पहल से गाँव वालो की लौटी मुस्कान

विधायक संजीव सरदार ने मौके पर कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्मी के पूर्व पोटका विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में बड़े तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को सिंचाई एवं स्नान की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संसाधनों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.

विधायक ने ग्रामीणों से निगरानी की अपील की कहा – गुणवत्ता पर विशेष जोर दें

अपने संबोधन में विधायक ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे विकास योजनाओं की स्वयं निगरानी करें, ताकि कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल होती हैं जब जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो। विधायक ने भरोसा दिलाया कि पोटका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार निरंतर जारी रहेगी और किसी भी गांव को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने तालाब जीर्णोद्धार कार्य को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामनी मुर्मू, झामुमो नेता सुनील महतो, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, ग्राम प्रधान गोपाल पुराण, नाया भागीरथी सरदार, बाबूलाल सरदार,सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!