Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टिनप्लेट पार्क में सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ

टिनप्लेट पार्क में पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सात दिवसीय सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। शिविर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, गठिया, वात रोग, पेट की समस्या, थायराइड, साइनस, अनिद्रा, अधकपारी, कमर दर्द जैसे अनेक रोगों के समाधान हेतु यौगिक और आयुर्वेदिक उपाय बताए गए

टिनप्लेट पार्क में सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ

जमशेदपुर- टिनप्लेट पार्क में पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सात दिवसीय सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। शिविर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, गठिया, वात रोग, पेट की समस्या, थायराइड, साइनस, अनिद्रा, अधकपारी, कमर दर्द जैसे अनेक रोगों के समाधान हेतु यौगिक और आयुर्वेदिक उपाय बताए गए। शिविर का संचालन पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ जवाहरलाल ने बिना किसी दवा के, केवल शरीर के विभिन्न एक्यूप्रेशर पॉइंट दबाकर विभिन्न रोगों के निदान बताएं। मौके पर वरिष्ठ योग शिक्षक शिव प्रसाद सिंह, उत्पल महापात्रा, मुख्तार सिंह, आशुतोष कुमार झा, आरती सिन्हा, देवेंद्र सिंह राधेश्याम प्रसाद, राम जन्म प्रसाद, अमित महापात्रा समेत कई योग साधक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!