कामकाजी महिलाओं के बीच डालसा आयोजित किया विधिक जागरूकता शिविर
नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को मानगो के दाइगुट्टू स्थित दीपासाही हनुमान मंदिर सामुदायिक भवन में कामकाजी महिलाओं के बीच कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया

कामकाजी महिलाओं के बीच डालसा आयोजित किया विधिक जागरूकता शिविर



जमशेदपुर – नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को मानगो के दाइगुट्टू स्थित दीपासाही हनुमान मंदिर सामुदायिक भवन में कामकाजी महिलाओं के बीच कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया ।


इस दौरान डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार ,दिलीप जायशवाल, मनोज महतो एवं प्रकाश शांडिल ने महिलाओं के बीच घरेलू हिंसा , नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य, सिनियर सिटीजन एक्ट, पोक्सो एक्ट , बाल विवाह , बाल श्रम, मानव तस्करी , डायन विशाही, आपदा राहत , दुर्घटना क्लेम , असंगठित श्रमिकों को श्रम विभाग से निबंधन कराकर घरेलू महिलाओं को मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया गया । इसके अलावा पेंशन स्कीम सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया और किसी भी समस्या के समाधान के लिए डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया।




