Uncategorized

सुनील गुप्ता की पहल पर बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान एवं आसपास की गलियों से कचरे का उठाव

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान, शहीद मैदान तथा रोड नंबर-2 और 3 के क्वार्टरों के पीछे की गलियों में कई दिनों से पड़े कचरे और कटे हुए झाड़-झंखाड़ का सोमवार को यूआईएसएल (जुस्को) के सफाई कर्मचारियों ने वाहन से उठाव किया। कचरा हटने से स्थानीय लोगों को राहत मिली

सुनील गुप्ता की पहल पर बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान एवं आसपास की गलियों से कचरे का उठाव

जमशेदपुर- पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान, शहीद मैदान तथा रोड नंबर-2 और 3 के क्वार्टरों के पीछे की गलियों में कई दिनों से पड़े कचरे और कटे हुए झाड़-झंखाड़ का सोमवार को यूआईएसएल (जुस्को) के सफाई कर्मचारियों ने वाहन से उठाव किया। कचरा हटने से स्थानीय लोगों को राहत मिली।

स्थानीय लोगों के आग्रह पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने विधायक संजीव सरदार और यूआईएसएल (जुस्को) के महाप्रबंधक आरके सिंह को पत्र देकर कचरे का उठाव कराने की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने जुस्को के मैनेजर संजय तिवारी से लगातार संपर्क कर सफाई कार्य जल्द पूरा कराने का आग्रह किया। इसके परिणामस्वरूप विभिन्न स्थानों पर जमा कचरे और कटे पेड़-पौधों के अवशेषों को हटाया गया।

बताया गया कि पूर्व में सफाई के दौरान झाड़-झंखाड़ और कंटीले पेड़ों को काटकर जगह-जगह जमा कर दिया गया था। सोमवार को इन सभी स्थानों की सफाई पूरी कर ली गई।

सुनील गुप्ता ने सफाई कार्य के लिए विधायक संजीव सरदार, जुस्को के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी उनके प्रयास की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!