Uncategorized

पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी क्षेत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने 36 लाख की विकास योजनाओं का किया उदघाटन, आधारभूत सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को गोलमुरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विधायक निधि से करीब 36 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न जनहितकारी विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी

पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी क्षेत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने 36 लाख की विकास योजनाओं का किया उदघाटन, आधारभूत सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को गोलमुरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विधायक निधि से करीब 36 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न जनहितकारी विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

उदघाटन की गई योजनाओं में गोलमुरी के माहुलबेड़ा में क्षतिग्रस्त नाले का मरम्मतीकरण, केबुल टाउन सिक्योरिटी लाइन में सीवरेज लाइन का निर्माण, न्यू केबुल टाउन स्थित श्री हनुमान मंदिर के सामने घाट का निर्माण, कुआं मैदान के समीप घाट की मरम्मत एवं रंग-रोगन और विकास कॉलोनी में नामदा सेंटर के पीछे अधूरी सड़क का निर्माण कार्य शामिल है।

इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में जल निकासी, स्वच्छता, आवागमन और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है। विशेष रूप से घाटों के निर्माण एवं मरम्मतीकरण से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना और लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर गति देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए यह प्रयास जारी रहेंगे।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश सिंह यादव, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, अनिल ठाकुर, बिट्टू तिवारी, खेमलाल चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, धीरज पासवान, अशोक सामंत, अमिश अग्रवाल, श्रीनू राव, राकेश गिरी, हरे राम यादव, सोनू चौधरी, मोहन कुमार, राकेश राव, सीनू राव, सरस्वती साहू, राकेश कुमार, देबाशीष झा, प्रताप सिंह, राधे समेत अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!