Uncategorized

जयप्रकाश उद्यान के पास खरकई नदी के किनारे बनारस के तर्ज पर 88 करोड़ की लागत से निर्माण होगा घाट – इजाज अनवर

आरती फाउंडेशन की ओर से जयप्रकाश उद्यान घाट पर पितृपक्ष तर्पण कार्यक्रम का आयोजन

जयप्रकाश उद्यान के पास खरकई नदी के किनारे बनारस के तर्ज पर 88 करोड़ की लागत से निर्माण होगा घाट – इजाज अनवर

आरती फाउंडेशन की ओर से जयप्रकाश उद्यान घाट पर पितृपक्ष तर्पण कार्यक्रम का आयोजन

आदित्यपुर- आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान के पास खरकई नदी के किनारे बनारस के तर्ज पर 88 करोड़ की लागत से घाट का निर्माण होगा। इसका डीपीआर तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद आगे का काम होगा। उक्त बातें आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त इजाज अनवर ने कहीं। वे शनिवार को आरती फाउंडेशन की ओर से जयप्रकाश उद्यान घाट पर आयोजित पितृपक्ष तर्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम के साफ-सफाई के साथ जन सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। विभाग से उपलब्ध संसाधन एवं फंड के अनुसार आदित्यपुर नगर निगम का सर्वांगीण विकास करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसमें यहां की जनता की सहयोग अपेक्षित है।


इस मौके पर आरती फाउंडेशन के अध्यक्ष और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एके श्रीवास्तव ने उनके इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा की आदित्यपुर अब महानगर के स्वरूप ले रहा है, इसलिए यहां भी जमशेदपुर के तर्ज पर विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश उद्यान छठ घाट सहित आदित्यपुर के अन्य घाटों के भी निर्माण के लिए नगर निगम आदित्यपुर को कई बार पत्र के माध्यम से सूचित किया है, जिसका परिणाम है कि आज नगर आयुक्त ने घाट को बनारस के तर्ज पर निर्माण करने की घोषणा की है यह हर्ष की बात है और स्वागत योग्य है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=vpBUWBYaZ-HkBwVG

इस मौके पर आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार और समाजसेवी ओम प्रकाश सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजीव रंजन उर्फ मुन्ना ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, राजेश रंजन उर्फ बॉबी, समरेंद्र नाथ तिवारी, कमलेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!