Uncategorized

प्रवीण सिंह सेवा संस्थान के भव्य पूजा पंडाल का श्रेयसी सिंह करेंगी 11 अक्टूबर को उदघाटन

एम-टाइप, आदित्यपुर-1 में श्रीश्री दुर्गापूजा कमिटी, प्रवीण सिंह सेवा संस्थान की ओर से निर्मित भव्य और कलात्मक दुर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए लगभग तैयार हो चुका है। वर्तमान में कारीगर पंडाल के निर्माण को अंतिम रूप देने में तेजी से जुटे हुए हैं। इस आकर्षक पूजा पंडाल का औपचारिक उदघाटन आगामी 11 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे किया जाएगा। उदघाटन समारोह के बाद पंडाल के पट विधिवत रूप से आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर- प्रवीण सिंह सेवा संस्थान के भव्य पूजा पंडाल का श्रेयसी सिंह करेंगी 11 अक्टूबर को उदघाटन

आदित्यपुर- एम-टाइप, आदित्यपुर-1 में श्रीश्री दुर्गापूजा कमिटी, प्रवीण सिंह सेवा संस्थान की ओर से निर्मित भव्य और कलात्मक दुर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए लगभग तैयार हो चुका है।
वर्तमान में कारीगर पंडाल के निर्माण को अंतिम रूप देने में तेजी से जुटे हुए हैं। इस आकर्षक पूजा पंडाल का औपचारिक उदघाटन आगामी 11 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे किया जाएगा। उदघाटन समारोह के बाद पंडाल के पट विधिवत रूप से आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।
इस गरिमामयी अवसर पर बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत कई अन्य गणमान्य अतिथियों के उपस्थित रहने की संभावना है। पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए पंडाल को एक विशिष्ट और धार्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है। पश्चिम बंगाल से आए कुशल कारीगरों द्वारा हिमाचल प्रदेश के प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर के प्रारूप पर इस पूरे पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।

​उन्होंने बताया कि पंडाल की बनावट, बाहरी नक्काशी और आंतरिक कलात्मक प्रस्तुति इस बार पूजा का मुख्य केंद्र रहेगी दूर-दराज से आने वाले भक्तों और दर्शकों को आकर्षित करने के लिए विद्युत सज्जा और कलाकृतियों का विशेष संयोजन किया गया है, जो श्रद्धालुओं को एक अनूठा आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!