Uncategorized

कर्ण महिला संघ का पांचवां स्थापना दिवस एवं सावन मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

बारीडीह स्थित विजया गार्डेन क्लब हाउस में कर्ण महिला संघ का स्वर्णिम पांचवां स्थापना दिवस एवं सावन मिलन समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संघ की संचालक नीलम प्रकाश के नेतृत्व में किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की वंदना से हुई। कार्यक्रम की विशेषता मिथिला संस्कृति और परंपरा की मनमोहक झलक रही। मिथिला पेंटिंग की थीम पर आधारित परिधानों में सजी महिलाओं ने समारोह को आकर्षक बना दिया। रंग-बिरंगी मिथिला पेंटिंग वाली साड़ियों में महिलाएं बेहद खूबसूरत नजर आईं

कर्ण महिला संघ का पांचवां स्थापना दिवस एवं सावन मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

जमशेदपुर- बारीडीह स्थित विजया गार्डेन क्लब हाउस में कर्ण महिला संघ का स्वर्णिम पांचवां स्थापना दिवस एवं सावन मिलन समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संघ की संचालक नीलम प्रकाश के नेतृत्व में किया गया।

समारोह की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की वंदना से हुई। कार्यक्रम की विशेषता मिथिला संस्कृति और परंपरा की मनमोहक झलक रही। मिथिला पेंटिंग की थीम पर आधारित परिधानों में सजी महिलाओं ने समारोह को आकर्षक बना दिया। रंग-बिरंगी मिथिला पेंटिंग वाली साड़ियों में महिलाएं बेहद खूबसूरत नजर आईं।

समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सावन मिलन के अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए उत्सव का आनंद लिया।

संघ की संचालक नीलम प्रकाश ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्ण समाज की महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना, मिथिला की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित रखना तथा समाज में आपसी एकता और सहयोग को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सुख-दुःख में एक-दूसरे का साथ देना और सामुदायिक पहचान को मजबूत करना संघ की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभा कर्ण, मीरा दत्ता, आशा, शारदा, ममता, बबीता, रेणु, अमिता, श्वेता, अर्चना सहित अन्य महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!