देव प्रकाश देवता बने ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, झारखंड की ओर से संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मनोनयन किया गया है। देव प्रकाश देवता को फेडरेशन का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से जारी प्रमाण पत्र में देव प्रकाश देवता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की पुष्टि की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि देव प्रकाश देवता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के उद्देश्यों एवं नीतियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

देव प्रकाश देवता बने ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
रांची / सरायकेला – ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, झारखंड की ओर से संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मनोनयन किया गया है। देव प्रकाश देवता को फेडरेशन का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
संगठन की ओर से जारी प्रमाण पत्र में देव प्रकाश देवता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की पुष्टि की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि देव प्रकाश देवता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के उद्देश्यों एवं नीतियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उनके मनोनयन से फेयर प्राइस शॉप डीलरों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
देव प्रकाश देवता ने नई जिम्मेदारी के लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और जन वितरण प्रणाली से जुड़े डीलरों की समस्याओं एवं अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।


