शास्त्री नगर ब्लाक नंबर 3 कदमा पुराना आदर्श बाल मध्य विद्यालय में फहराया गया तिरंगा
शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-3, कदमा स्थित पुराना आदर्श बाल मध्य विद्यालय (बोरा स्कूल) के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पारंपरिक रूप से झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उदघोषणा सुमित कुमार 'आजाद' ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी नारायण तिवारी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोहल्लावासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही और सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया

शास्त्री नगर ब्लाक नंबर 3 कदमा पुराना आदर्श बाल मध्य विद्यालय में फहराया गया तिरंगा
जमशेदपुर- शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-3, कदमा स्थित पुराना आदर्श बाल मध्य विद्यालय (बोरा स्कूल) के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पारंपरिक रूप से झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उदघोषणा सुमित कुमार ‘आजाद’ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी नारायण तिवारी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोहल्लावासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही और सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुराना आदर्श बाल मध्य विद्यालय के प्रांगण में वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन की परंपरा चली आ रही है। यह आयोजन क्षेत्रवासियों के आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बन चुका है। सभी मोहल्लावासियों के सहयोग एवं सहभागिता से यह परंपरा निरंतर आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में उमेश सिंह, शिव सोनी, मनोज वर्मा, चंदन प्रसाद, वरुण चौधरी, एन. राम कुमार राव, उपेन्द्र ठाकुर, लाला रजक, रोहित रजक, संतोष सोनी, अभिषेक प्रसाद, प्रेम पांडेय, चुनूं गुप्ता, सोनू सोनी, रौशन, दीपक, राजेश राव, संजय प्रसाद, राजकुमार रजक, गुड्डू राव, अरविन्द सिंह, अमित कुमार, जगदीश राव, मुकेश रजक, दीपक सोनी, दिलीप रजक, राकेश सोनी एवं छोटे श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


