Uncategorized

11 वर्षों से लंबित बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने की मांग को लेकर एक दिवसीय अनशन

ग्राम विकास संघर्ष समिति पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में आज टाटानगर स्टेशन गोलचक्कर पर एक दिवसीय अनशन आयोजित किया गया। यह अनशन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। अनशन के पश्चात समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के आवासीय कार्यालय पहुंचकर मांग पत्र सौंपा।मांग पत्र में कहा गया कि बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना पिछले 11 वर्षों से अधूरी पड़ी है। इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कई बार योजना पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने की समय-सीमा तय की गई

11 वर्षों से लंबित बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने की मांग को लेकर एक दिवसीय अनशन

जमशेदपुर- ग्राम विकास संघर्ष समिति पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में आज टाटानगर स्टेशन गोलचक्कर पर एक दिवसीय अनशन आयोजित किया गया। यह अनशन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। अनशन के पश्चात समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के आवासीय कार्यालय पहुंचकर मांग पत्र सौंपा।मांग पत्र में कहा गया कि बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना पिछले 11 वर्षों से अधूरी पड़ी है। इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कई बार योजना पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने की समय-सीमा तय की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। लगभग 150 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद बागबेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोग आज भी स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं।

भीषण गर्मी के इस दौर में क्षेत्र में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। लोगों को प्रतिदिन पानी की व्यवस्था के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने बताया कि 22 मार्च को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री सुनील कुमार ने जून के प्रथम सप्ताह से आंशिक जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया था लेकिन जून का दूसरा सप्ताह समाप्त होने के बावजूद जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी।

ग्राम विकास संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि योजना के शेष कार्यों को 15 दिनों के भीतर पूरा कर नियमित जलापूर्ति प्रारंभ कराई जाए अन्यथा जनहित में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

अनशन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, विकास यादव, सुरेश निषाद, शिवजी सिंह, श्याम किशोर, सुशील कुमार सोहो, कुमुद यादव, संतोष ठाकुर, पिंटू चौबे, पवन ओझा, गोविंद यादव, प्राण राय, धर्मेंद्र चौहान, विष्णु ठाकुर, सचिन पांडेय, अनिल गोस्वामी, कमलेश साह, सचिन पोद्दार, बाहामुनी हेम्ब्रम अजीत सिंह सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!