एनआईटी जमशेदपुर में 67वें स्थापना दिवस एवं 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन
उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं को आगे आना होगा - निदेशक

एनआईटी जमशेदपुर में 67वें स्थापना दिवस एवं 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन
निदेशक ने उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं को किया प्रेरित; NITJAA ने 17 विद्यार्थियों को बांटी ₹4.55 लाख की छात्रवृत्ति; 100 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा

जमशेदपुर- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस एवं संस्थान के 67वें स्थापना दिवस (Founders’ Day) के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, संविधान के प्रति सम्मान, छात्र प्रतिभा और राष्ट्रनिर्माण की भावना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का प्रमुख आकर्षण एन आई टी जमशेदपुर Alumni Association (NITJAA) के पूर्ण प्रायोजन में आयोजित छात्रवृत्ति सम्मान समारोह तथा 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा रही।
उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं को आगे आना होगा – निदेशक
इस अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पूर्व छात्रों एवं उनके परिवारों को 80वें स्वतंत्रता दिवस और 67वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=knMxzUctMEBthL-o
प्रो. सूत्रधर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और संस्थान का स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि संस्थान की गौरवशाली यात्रा को स्मरण करने तथा उत्कृष्टता, नवाचार, ईमानदारी, समावेशिता और राष्ट्रनिर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है।
100 मीटर तिरंगा यात्रा का उल्लेख करते हुए निदेशक ने कहा कि NSS एवं NCC के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह यात्रा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति सम्मान की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने यात्रा में विद्यार्थियों, NCC कैडेट्स, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।
उन्होंने एनआईटी जमशेदपुर Alumni Association (NITJAA) द्वारा छात्रवृत्ति समारोह को पूर्ण रूप से प्रायोजित किए जाने की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों का यह सहयोग संस्थान और उसके alumni के बीच मजबूत और निरंतर संबंधों को दर्शाता है। ऐसी पहल विद्यार्थियों की प्रतिभा और उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।
प्रो. सूत्रधर ने सभी छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए NITJAA, प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों, Office of I&IR, Alumni Relations Team, NSS एवं NCC के योगदान की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि एनआईटी जमशेदपुर के युवा Viksit Bharat @2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा, “तिरंगे की भावना को हमें अपने हृदय में धारण करना चाहिए। तिरंगा केवल हमारी आजादी का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की निरंतर याद भी दिलाता है।”
उन्होंने अपने संबोधन का समापन “जय हिंद! जय एनआईटी जमशेदपुर!” के साथ किया।
NITJAA ने 17 विद्यार्थियों को दिए ₹4.55 लाख के पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति
स्थापना दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा NITJAA Sponsored Scholarship Felicitation Ceremony–2026 रहा। यह पूरा कार्यक्रम NIT Jamshedpur Alumni Association (NITJAA) द्वारा प्रायोजित किया गया।
NITJAA की वर्ष 2026 की आधिकारिक सूची के अनुसार कुल 17 विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कार एवं छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं, जिनकी कुल राशि ₹4.55 लाख है।
इनमें NITJAA-Topper Award (Sailabala की स्मृति में), NITJAA Award (Malli Mastan Babu की स्मृति में), NITJAA Award of Excellence, NITJAA-Merit Award (Pt. Har Prasad Shastri की स्मृति में), NITJAA-Ubharta Vidyarthi Award (Ojaswi Ankur की स्मृति में) तथा 1984 बैच द्वारा प्रायोजित NITJAA Merit-Cum-Means Scholarship शामिल हैं।
इन पुरस्कारों की राशि ₹20 हजार से ₹51 हजार तक रही। 1984 बैच द्वारा प्रायोजित Merit-Cum-Means Scholarship के तहत CSE की अंकिता हाजरा और आयुष वर्मा को ₹51-51 हजार प्रदान किए गए।
NITJAA पदाधिकारियों एवं प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों की रही उपस्थिति
समारोह में NITJAA की अनिल कुमार शुक्ला, Secretary General, NITJAA; कर्नल आर. पी. सिंह, सचिव, NITJAA; संदीप मिश्रा, President, NITJAA Home Chapter; तथा राजीव शुक्ला, Secretary General, NITJAA Home Chapter उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों में सुधीर जायसवाल, 1984 बैच एवं CEO, Enterprise System Solutions Pvt. Ltd.; एम.डी. मोगले आजम, 1988 बैच एवं Indian Railways में सात वर्षों तक सेवा; एम.डी. मोगले आजम; संजय शरण, 1984 बैच; श्री मलिक; राजीव कुमार; राजेश मिश्रा तथा सी. डी. कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों में उप निदेशक प्रो. आर. वी. शर्मा, डीन I&IR डॉ. रश्मि सिन्हा, एसोसिएट डीन I&IR डॉ. स्वाति सुधा, एसोसिएट डीन I&IR डॉ. राम कृष्ण, डीन (Academics) प्रो. एम. के. सिन्हा तथा डीन (Student Welfare) प्रो. अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में Alumni Relations Team के छात्र सदस्यों आदित्य राज, विवेक महाथा, खुशवंत सिंह, श्रीनिवास प्रसाद, वान्या, वैभव एवं प्रिंस सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन Office of I&IR एवं NITJAA के सहयोग से किया गया।
NITJAA द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान करने की यह पहल संस्थान और पूर्व छात्रों के बीच मजबूत होते संबंधों का उदाहरण है। NITJAA के आधिकारिक दस्तावेज में विभिन्न पुरस्कारों के दाताओं एवं पूर्व प्राप्तकर्ताओं का भी उल्लेख किया गया है।
100 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NSS एवं NCC के संयुक्त तत्वावधान में एनआईटी जमशेदपुर के मुख्य भवन से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें 200 से अधिक छात्र-छात्राओं, NCC कैडेट्स, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
100 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली यह यात्रा लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय करते हुए आदित्यपुर स्थित अंबेडकर चौक पहुंची। यहां प्रतिभागियों ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद यात्रा पुनः एनआईटी परिसर लौटकर मुख्य भवन में संपन्न हुई।
लगभग 75 मिनट चली इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों के देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों से पूरा परिसर एवं आसपास का क्षेत्र गुंजायमान रहा। एक साथ 100 मीटर लंबे तिरंगे को थामे विद्यार्थियों, कैडेट्स, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का दृश्य बेहद आकर्षक और प्रेरणादायी रहा।
कार्यक्रम की सफलता में NSS Coordinator डॉ. जयेंद्र कुमार तथा NCC Officer-in-Charge श्री मुनीश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एनआईटी जमशेदपुर में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के अवसर पर 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा आयोजित की जाती है। विशाल तिरंगे को संभालने के लिए 100 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता होती है।
तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, संविधान के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दिया। वहीं NITJAA की छात्रवृत्ति पहल ने यह संदेश दिया कि पूर्व छात्रों का सहयोग नई पीढ़ी की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
67वें स्थापना दिवस और 80वें स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन एनआईटी जमशेदपुर की संस्थागत विरासत, छात्र प्रतिभा, alumni commitment और राष्ट्रप्रेम का सुंदर संगम बनकर सामने आया। समारोह ने विद्यार्थियों को शिक्षा, नवाचार, उत्कृष्टता और जिम्मेदार नागरिकता के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने तथा Viksit Bharat @2047 के लक्ष्य को साकार करने की प्रेरणा दी।
[15/08, 7:18 pm] +91 98710 99505: NITJAA प्रायोजित छात्रवृत्ति सम्मान समारोह
जमशेदपुर- एनआईटी जमशेदपुर में संस्थान के 67वें स्थापना दिवस (Founders’ Day) एवं देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NIT Jamshedpur Alumni Association (NITJAA) के पूर्ण प्रायोजन में विशेष छात्रवृत्ति सम्मान समारोह–2026 का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान के 17 मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों एवं छात्रवृत्तियों से सम्मानित किया गया, जिनकी कुल राशि ₹4.55 लाख रही।
NITJAA द्वारा पूर्ण रूप से प्रायोजित इस पहल ने विद्यार्थी कल्याण, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा संस्थान और पूर्व छात्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने के प्रति alumni community की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। पुरस्कारों में NITJAA Topper Award, NITJAA Award, Award of Excellence, Merit Award, Ubharta Vidyarthi Award तथा Merit-Cum-Means Scholarship शामिल रहे। प्रत्येक पुरस्कार की राशि ₹20,000 से ₹51,000 तक रही।
इस अवसर पर दिए गए अपने संदेश में एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर ने छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा NITJAA और प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों के निरंतर सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल संस्थान और उसके पूर्व छात्रों के बीच संबंधों को और मजबूत करती है तथा विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने और Viksit Bharat @2047 के लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है।
समारोह में एनआईटी जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिकारियों, NITJAA के पदाधिकारियों, प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों तथा Alumni Relations Team के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्थान की ओर से उप निदेशक प्रो. आर. वी. शर्मा, डीन I&IR डॉ. रश्मि सिन्हा, एसोसिएट डीन I&IR डॉ. स्वाति सुधा, एसोसिएट डीन I&IR डॉ. राम कृष्ण, डीन (Academics) प्रो. एम. के. सिन्हा तथा डीन (Student Welfare) प्रो. अशोक कुमार उपस्थित रहे।
NITJAA की ओर से अनिल कुमार शुक्ला, Secretary General, NITJAA; कर्नल आर. पी. सिंह, Secretary, Student Affairs, NITJAA; संदीप मिश्रा, President, NITJAA Home Chapter; राजीव शुक्ला, Secretary General, NITJAA Home Chapter; तथा सी. डी. कुमार, Advisory Board Member, NITJAA उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों में सुधीर जायसवाल, एम.डी. मोगले आजम, एम.डी. मोगले आजम, संजय शरण, श्री मलिक, राजीव कुमार तथा राजेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समन्वय Office of I&IR, NITJAA तथा Alumni Relations Team के छात्र स्वयंसेवकों के सहयोग से किया गया। छात्र स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से समारोह का सफल एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित हुआ।
NITJAA की यह पहल मेधा को प्रोत्साहित करने, जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग देने तथा संस्थान एवं पूर्व छात्रों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह छात्र विकास तथा संस्थान के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने में alumni community की निरंतर भूमिका का भी महत्वपूर्ण उदाहरण है।
