Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

हल्द्वानी घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सद्भावना मार्च सह सत्याग्रह का आयोजन की गई – परविंदर सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में आज सदभावना मार्च सह सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सद्भावना मार्च साकची स्थित जुबली पार्क गेट से प्रारंभ होकर पुराना कोर्ट स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विभाजनकारी एवं भेदभावपूर्ण राजनीति का जोरदार प्रतिवाद करते हुए लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और सद्भावना के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की

हल्द्वानी घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सद्भावना मार्च सह सत्याग्रह का आयोजन की गई – परविंदर सिंह

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में आज सदभावना मार्च सह सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सद्भावना मार्च साकची स्थित जुबली पार्क गेट से प्रारंभ होकर पुराना कोर्ट स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विभाजनकारी एवं भेदभावपूर्ण राजनीति का जोरदार प्रतिवाद करते हुए लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और सद्भावना के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस रैली के स्थल को कथित रूप से भाजपा मानसिकता हिंदू राइट विंग से जुड़े संगठनों द्वारा गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करने तथा हवन करने की खबर बेहद गंभीर और चिंताजनक है। यदि किसी राजनीतिक कार्यक्रम के कारण किसी स्थान को कथित तौर पर अपवित्र मानकर उसका शुद्धिकरण किया जाता है, तो यह केवल कांग्रेस का अपमान नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों का भी अपमान है।
उन्होंने कहा कि भारत का संविधान किसी व्यक्ति की जाति, धर्म, विचारधारा या राजनीतिक पसंद के आधार पर उसके सम्मान और गरिमा में भेदभाव की अनुमति नहीं देता। संविधान की मूल भावना समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय पर आधारित है। किसी राजनीतिक दल या उसके नेता से वैचारिक मतभेद होना लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन राजनीतिक असहमति को सामाजिक अथवा धार्मिक भेदभाव का रूप देना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
परविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा और उससे जुड़े संगठनों को यह समझना होगा कि देश संविधान से चलता है, किसी संगठन की मनुवादी या विभाजनकारी सोच से नहीं। भारत की मिट्टी किसी एक व्यक्ति, दल या विचारधारा की नहीं है। यह देश महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आजाद और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से बना है, जिन्होंने समानता, भाईचारे और लोकतांत्रिक भारत का सपना देखा था।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्रदान किया। ऐसे में किसी व्यक्ति या राजनीतिक कार्यक्रम के स्थल को धर्म अथवा राजनीतिक पहचान के आधार पर अपवित्र बताना संविधान की भावना पर सीधा प्रहार है। ऐसी मानसिकता समाज में विभाजन, वैमनस्य और नफरत को बढ़ावा देती है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सद्भाव, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। भाजपा सरकार तथा उससे जुड़े संगठनों की ऐसी कथित विभाजनकारी गतिविधियों के खिलाफ कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से लगातार आवाज उठाएगी।
उन्होंने कहा कि आज का सद्भावना मार्च और सत्याग्रह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान और सामाजिक एकता की रक्षा का संकल्प है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर यह संदेश देंगे कि नफरत की राजनीति को हराकर भाईचारे, समानता और लोकतंत्र को मजबूत करना ही भारत की असली शक्ति है।
परविंदर सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा—देश में संविधान सर्वोपरि है, नफरत और भेदभाव की राजनीति नहीं। कांग्रेस सामाजिक सद्भाव और हर नागरिक की मानवीय गरिमा की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष (संगठन) संजय सिंह आजाद ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, ब्रजेन्द्र तिवारी, अमरजीत नाथ मिश्रा, डाॅ परितोष सिंह, राजकिशोर यादव, प्रताप यादव, शैलेश पाण्डेय, रामलाल प्रसाद पासवान, गुरदीप सिंह, अमित श्रीवास्तव, अंसार खान, आशुतोष सिंह, मकसूद आलम, ज्योति मिश्र, राजेश चौधरी, अतुल गुप्ता, राजा सिंह राजपूत, नलिनी सिन्हा, नवनीत मिश्रा, जसवंत सिंह जस्सी, राकेश साहू, फिरोज खान, रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा, आशीष मुखी, संजय यादव, अरूण सिंह, कौशल प्रधान, गुरदीप सिंह सोहल, सुल्तान अहमद, ईशान पात्रा, देबाशीष घोष, सुब्रतो दास, देवाशीष डे, रंजन सिंह, मुन्ना मिश्र, विनोद यादव, हरिराम टुडू, सुशील तिवारी, पंकज कुमार, सकील अनवर, देवेन्द्र कुमार, रंजीत सिंह, राजकिशोर प्रसाद, सचिन सिंह, शिल्पी चक्रवर्ती, राजेन्द्र सिंह नेताजी, संतोष सिन्हा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!