Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर भाजयुमो का कड़ा प्रहार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – नितिश कुशवाहा

झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी -सीजीएल, उत्पाद सिपाही, PGTT, मैट्रिक सहित विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितता, परीक्षा स्थगित होने तथा भर्ती प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर भाजयुमो का कड़ा प्रहार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – नितिश कुशवाहा

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/08/SAVE_20260808_235324-300×169.jpg" alt="" width="300" height="169" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-2816
जमशेदपुर- झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी -सीजीएल, उत्पाद सिपाही, PGTT, मैट्रिक सहित विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितता, परीक्षा स्थगित होने तथा भर्ती प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।

भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष एवं कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नितिश कुशवाहा ने कहा कि झारखंड का युवा वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। लेकिन बार-बार परीक्षा विवादों में आने से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि नौकरी युवाओं का अधिकार है, सरकार की कृपा नहीं। जिन युवाओं ने वर्षों तक किताबों के बीच अपना भविष्य बनाया, उनके सपनों के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

नितिश कुशवाहा ने जेपीएससी, जेएसएससी सहित विवादित परीक्षाओं की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच केवल छोटे स्तर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने अभय तिवारी से जुड़े आरोपों एवं जिन-जिन परीक्षाओं में उनकी कथित भूमिका की जांच के दायरे में मामला आता है, उन सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच में अनियमितता प्रमाणित होने पर संबंधित परीक्षाओं को रद्द कर पुनः परीक्षा कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक केवल एक प्रश्नपत्र चोरी होने का मामला नहीं है यह लाखों मेहनती युवाओं के अधिकार की चोरी है। जिस परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हों, उसकी पारदर्शी जांच जरूरी है। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के सामने उसे जवाब देना होगा
10 अगस्त को विधानसभा घेराव में युवाओं से शामिल होने की अपील

नितिश कुशवाहा ने कहा कि 10 अगस्त को छात्रों एवं युवाओं द्वारा रांची में प्रस्तावित विधानसभा घेराव केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि अपने अधिकार और भविष्य की आवाज है।

उन्होंने झारखंड के छात्र-युवाओं से अपील करते हुए कहा—
मैं झारखंड के प्रत्येक छात्र और युवा से आग्रह करता हूं कि 10 अगस्त को रांची पहुंचकर विधानसभा घेराव में अपनी आवाज बुलंद करें। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य की लड़ाई है। अब चुप रहने का समय नहीं, अपने अधिकार के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का समय है।
उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं के धैर्य की परीक्षा मत लीजिए। पेपर लीक और भर्ती में अनियमितता के खेल पर पूर्ण विराम लगाना होगा। सरकार को जवाब देना होगा कि मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ आखिर कब तक खिलवाड़ होता रहेगा। भाजयुमो युवाओं के अधिकार की इस लड़ाई में सड़क से सदन तक मजबूती से खड़ा रहेगा नितिश कुशवाहा ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक परीक्षा की नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई है।
संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता चिंटू सिंह, भाजपा नेता कृष्णकांत राय, यूपीएसी के छात्र बिनय सिंह, ममता सिंह, सोनी कुमारी, अमित मेहता, सोनू मौर्य, अमित पांडेय एवं मुकेश सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा उपस्थित रहे। उक्त जानकारी नितिश कुशवाहा जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर पूर्व अध्यक्ष, छात्रसंघ, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा झारखण्ड ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!