Uncategorized

एमजीएम से डिमना लेक तक बने ऊपरी पथ, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक – सरयू राय

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक के पहले किसी उपयुक्त स्थान तक सड़क के ऊपर ऊपरी पथ (एलिवेटेड रोड/फ्लाईओवर) बनाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पथ निर्माण विभाग के सचिव तथा मुख्यमंत्री को लिखित निवेदन भेजा है

एमजीएम से डिमना लेक तक बने ऊपरी पथ, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक – सरयू राय

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक के पहले किसी उपयुक्त स्थान तक सड़क के ऊपर ऊपरी पथ (एलिवेटेड रोड/फ्लाईओवर) बनाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पथ निर्माण विभाग के सचिव तथा मुख्यमंत्री को लिखित निवेदन भेजा है।

यहां जारी बयान में सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक और पटमदा की ओर जाने वाली सड़क दलमा सेंक्चुरी क्षेत्र से होकर गुजरती है। सेंक्चुरी के नियमों के कारण इस सड़क का चौड़ीकरण कर पाना कठिन है। ऐसे में बढ़ते यातायात और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए फ्लाईओवर की तर्ज पर ऊपरी पथ का निर्माण ही सबसे व्यावहारिक समाधान होगा।

उन्होंने बताया कि डिमना चौक से एमजीएम मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग करेगा। डीपीआर में आवश्यक संशोधन तथा टाटा स्टील से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त होने के बाद इस परियोजना पर काम शुरू होगा। हालांकि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के आगे डिमना लेक और पटमदा की ओर जाने वाली सड़क काफी संकरी है, जिसके कारण यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित बन गया है।

सरयू राय ने सुझाव दिया है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक के पहले किसी उपयुक्त स्थान तक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि डिमना लेक लगातार पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। ऐसे में इस मार्ग पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिस प्रकार एनएच-33 पर ऊपरी पथ का निर्माण किया जा रहा है, उसी तर्ज पर यहां भी एलिवेटेड रोड बनाई जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को लेकर उनकी पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत हुई है। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस परियोजना में कोई विशेष तकनीकी अड़चन नहीं है और वन विभाग से अनुमति मिलने में भी कोई कठिनाई नहीं होगी।

सरयू राय का कहना है कि इस ऊपरी पथ के निर्माण से पटमदा, बोड़ाम और कटिंग क्षेत्र से आने-जाने वाले लोगों की यात्रा अधिक सुगम होगी। साथ ही जमशेदपुर के लोगों को दुर्घटनामुक्त और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जमशेदपुर से पुरुलिया जाने वाले यात्रियों के लिए भी आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान और सुचारु हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!