Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

रॉबिन हुड आर्मी (RHA) जमशेदपुर द्वारा आज सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स, बिष्टुपुर में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन ने वर्ष 2026 के लिए अपने दो प्रमुख राष्ट्रीय संकल्पों की घोषणा की, जिनके माध्यम से शिक्षा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक जनसेवा अभियान चलाया जाएगा

रॉबिन हुड आर्मी के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस वर्ष संगठन का पहला प्रमुख संकल्प “भारत लर्न्स AI” के अंतर्गत पूरे देश में 250 AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लर्निंग सेंटर स्थापित करना है, ताकि वंचित एवं जरूरतमंद समुदायों के बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और भविष्य के अवसरों से जोड़ा जा सके। दूसरा प्रमुख संकल्प “मिशन स्वदेश” है, जिसके तहत दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक राशन एवं भोजन पहुँचाने का अभियान चलाया जाएगा

जमशेदपुर- रॉबिन हुड आर्मी (RHA) जमशेदपुर द्वारा आज सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स, बिष्टुपुर में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन ने वर्ष 2026 के लिए अपने दो प्रमुख राष्ट्रीय संकल्पों की घोषणा की, जिनके माध्यम से शिक्षा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक जनसेवा अभियान चलाया जाएगा।

रॉबिन हुड आर्मी के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस वर्ष संगठन का पहला प्रमुख संकल्प “भारत लर्न्स AI” के अंतर्गत पूरे देश में 250 AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लर्निंग सेंटर स्थापित करना है, ताकि वंचित एवं जरूरतमंद समुदायों के बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और भविष्य के अवसरों से जोड़ा जा सके।
दूसरा प्रमुख संकल्प “मिशन स्वदेश” है, जिसके तहत दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक राशन एवं भोजन पहुँचाने का अभियान चलाया जाएगा

संवाददाता सम्मेलन के दौरान जानकारी दी गई कि रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर टीम ने शहर में 2 “भारत AI लर्निंग सेंटर” तथा 3 सक्रिय लर्निंग सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही टीम जमशेदपुर एवं आसपास के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद परिवारों तक एक माह का राशन पहुँचाने का संकल्प लेकर कार्य करेगी।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह से स्वयंसेवकों के सहयोग और समाज की सहभागिता से संचालित होगा। उन्होंने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों एवं उद्योग जगत से इस जनहित अभियान में सहयोग करने की अपील की, ताकि शिक्षा और खाद्य सुरक्षा के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाई जा सके।
रॉबिन हुड आर्मी का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और बेहतर भविष्य के अवसर प्रदान करना भी है। “भारत लर्न्स AI” और “मिशन स्वदेश” जैसे अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने और उसे सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भवानी शंकर, अरुण ठाकुर, स्नेहा, शुभम, मिशुख,मृत्युंजय,कुमकुम,अनीता,देव, आकाश,शुभम, नीरज,सुरभि, निधि, गगनदीप,देवकरण,शेली, देव सहित रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर के अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!