Uncategorized

मेयर सुधा गुप्ता के खिलाफ अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय को सदबुद्धि प्रदान करने हेतु विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता के विरुद्ध विधायक सरयू राय द्वारा दिए गए अशोभनीय एवं आपत्तिजनक बयान के विरोध में आज कदमा उलियान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के समीप एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया सभा में उपस्थित लोगों ने विधायक सरयू राय को सदबुद्धि प्रदान करने तथा सार्वजनिक जीवन की गरिमा, महिलाओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की ईश्वर से प्रार्थना की

मेयर सुधा गुप्ता के खिलाफ अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय को सदबुद्धि प्रदान करने हेतु विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

जमशेदपुर- मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता के विरुद्ध विधायक सरयू राय द्वारा दिए गए अशोभनीय एवं आपत्तिजनक बयान के विरोध में आज कदमा उलियान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के समीप एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया

सभा में उपस्थित लोगों ने विधायक सरयू राय को सदबुद्धि प्रदान करने तथा सार्वजनिक जीवन की गरिमा, महिलाओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं लेकिन किसी भी महिला जनप्रतिनिधि के प्रति अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग न केवल उस व्यक्ति का, बल्कि समस्त महिला समाज का अपमान है।

सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने शब्दों और आचरण से समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने शांतिपूर्वक प्रार्थना करते हुए ईश्वर से विधायक सरयू राय को सदबुद्धि देने तथा समाज में आपसी सम्मान, सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की कामना की। साथ ही यह संकल्प भी दोहराया गया कि महिलाओं के सम्मान और गरिमा के विरुद्ध किसी भी प्रकार की टिप्पणी का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा।
आज के कार्यक्रम में शिल्पी चक्रवर्ती,गौरी देवी,मारिया जोसेफ, पिंकी देवी, कंचन देवी,कल्पना सेन,बबुआ झा ओम प्रकाश सिंह,मनोज झा,प्रभात ठाकुर,संजय तिवारी, ईस्वर सिंह, प्रदीप शर्मा, लखि गौड़, संतोष गुप्ता ,बाला प्रसाद, पप्पू सिंह उज्जैन, नितेश मित्तल,मुकेश सिंह,उमेश सिंह,विजेंदर तिवारी,आशुतोष सिंह,प्रताप यादव,अभिषेक मोहंती,अनिल सिंह,दीपक यादव,अजय गुप्ता,कवि चंद रजक, बबन शुक्ला,अर्जुन लाल शर्मा,गणेश साहू, संतोष जैन,भरत गढ़वाल विजय कुमार रजक, उमेश यादव,गोपाल रजक, राजेश कालिंदी, सूरज गौड, सूरज ठाकुर,अभिनंदन सरकार, आनंद पाण्डे, सुमित, जेपी साहू सहित बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!