लाइट हाउस में मेंटेनेंस के नाम पर 1000 रु लाभुकों से मांग करने पर सोसाइटी के अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं सचिव कमलेश कुमार के खिलाफ लाभुक आगबबूला
लाइट हाउस के मेन गेट पर सीवरेज का गंदा पानी खुलेआम बह रहा है,बदबू से मोहल्ले के लोग परेशान, सोसाइटी एवं निर्माणाधीन केयर टेकर कंपनी मेजीक्रेट के पदाधिकारी चुप,लोग नाराज़ लाइट हाउस 1008 आवासों का रजिस्ट्री कर मालिकाना पट्टा के लिए मेला बाद जनांदोलन होगा, रणनीति के तहत सभी लाभुकों को अपील पत्र वितरण हुआ - कैलाश यादव

लाइट हाउस में मेंटेनेंस के नाम पर 1000 रु लाभुकों से मांग करने पर सोसाइटी के अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं सचिव कमलेश कुमार के खिलाफ लाभुक आगबबूला

लाइट हाउस के मेन गेट पर सीवरेज का गंदा पानी खुलेआम बह रहा है,बदबू से मोहल्ले के लोग परेशान, सोसाइटी एवं निर्माणाधीन केयर टेकर कंपनी मेजीक्रेट के पदाधिकारी चुप,लोग नाराज़

लाइट हाउस 1008 आवासों का रजिस्ट्री कर मालिकाना पट्टा के लिए मेला बाद जनांदोलन होगा, रणनीति के तहत सभी लाभुकों को अपील पत्र वितरण हुआ – कैलाश यादव
रांची- आज लाइट हाउस जनकल्याण समिति के तत्वाधान में पंचमुखी हनुमान मंदिर धर्मशाला में बड़ी बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जूली कुमारी एवं संचालन चंदा मुखर्जी ने किया
बैठक के दौरान उपस्थित सभी लाभुकों ने आवासों के सही रूप से सुचारू नहीं होने से सोसायटी के अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं सचिव कमलेश कुमार पर काफी नाराजगी जताई
बैठक में लाभुक महिलाओं ने कहा कि लाइट हाउस के मेन गेट पर कई दिनों से सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है पूरा क्षेत्र बदबूदार हो गया है लेकिन लाइट हाउस के केयर टेकर कंपनी मेजीक्रेट और संचालित सोसाइटी के अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं सचिव कमलेश कुमार आंख में पट्टी लगाकर सोये हुए हैं जबकि प्रतिमाह सभी आवासों से लाखों रु का कलेक्शन किया जाता है !
इस दौरान लाभुकों ने बैठक में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि राजद प्रवक्ता सह जनकल्याण समिति के संयोजक कैलाश यादव को बताया कि विगत समय से सोसायटी के मनमानी रवैया से लाभुक काफी परेशान है मेंटेनेंस के नाम लुट मची हुई है जबकि सुविधा कुछ नहीं है लिफ्ट संचालन में भेदभाव किया जाता है
वर्तमान स्थिति यह है कि सोसाइटी के अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं सचिव कमलेश कुमार बेख़ौफ़ मनमानी कर रहे हैं और अब लाभुकों से 1000 रु मेंटेनेंस के नाम पर वसूली करने का दबाव बना रहे हैं ! जबकि लाइट हाउस में अधिकांश लोग बैंक लोन लेकर आवास खरीदे हैं जिसका ब्याज कमाई का 2 हिस्सा प्रतिमाह चले जाता है
इस संदर्भ में राजद नेता सह लाइट हाउस जनकल्याण समिति के संयोजक कैलाश यादव ने कहा कि आप सभी को मूल जड़ में जाना होगा क्योंकि अभी तक आप सभी लाभुक लाइट हाउस के आवासों का मालिक नहीं बने हैं जबतक लाभुकों को फ्लैट्स का रजिस्ट्री नहीं हो जाता तबतक आप सभी लाभुक किरायेदार के रूप में हैं
श्री यादव ने कहा जबतक पट्टेदार मालिक नहीं बनते तबतक ये सब सारी परेशानी आएगी इसलिए आवासों का रजिस्ट्री कर मालिकाना पट्टा के लिए एवं तमाम मांगो को लेकर जनांदोलन का स्वरूप तैयार करना होगा और इस कार्य के लिए सभी लाभुक एकजुटता के साथ शामिल होइये तभी बड़ी रणनीति तैयार होगी
लाभुकों ने यादव को आश्वस्त करते हुए वादा किया कि सभी मांगो को लेकर हम लोग तैयार हैं, इस मुहिम को गति देने के लिए तमाम 1008 लाभुकों को अपील पत्र वितरण किया गया है !
श्री यादव ने कहा कि रथ मेला समापन के बाद जनांदोलन का रूप रेखा तैयार किया जाएगा उसके पहले एक आमसभा के तहत लाभुकों को रणनीति का संदेश दिया जाएगा
श्री यादव की ओर से लाइट हाउस के केयर टेकर कंपनी मेजीक्रेट एवं वर्तमान सोसायटी के अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं सचिव कमलेश कुमार को सुझाव के तौर पर कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर धांधली नहीं होनी चाहिए क्योंकि सभी 1008 लाभुकगण एक परिवार के तरह हैं, जनसमस्याओं से निबटने के लिए लोगों को एकजुटता के साथ लाइट हाउस परिसर को ठीक ठाक रखना चाहिए !
प्रमुख मांग :-
1. लाभुकों को फ्लैट्स का रजिस्ट्री कर मालिकाना पट्टा जारी किया जाए
2. लिफ्ट संचालन 24 घंटे सुचारू रूप से किया जाय
3. सीवरेज सफाई की गंभीर समस्या को स्थाई समाधान किया जाय
4. लाभुकों से इकरारनामा अनुसार प्ले स्कूल 10 दुकान मैरेज हॉल स्वास्थ चिकित्सा उपकेंद्र बनाकर जल्द दिया जाए
5. मेंटेनेस के नाम सोसाइटी के अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं सचिव कमलेश कुमार की मनमानी बंद हो एवं 1000 रु वसूली के खिलाफ प्रशासक से कार्रवाई की मांग होगी
बैठक में बबलू शर्मा संजीत यादव गोपाल गुप्ता दीपक राय सीताराम ठाकुर सुजीत कुमार बमबम कुमार द्वारिका गिरी नवीन किशोर रामप्रवेश शर्मा संजीव राम निर्मला देवी रेखा पांडेय मंजू द्विवेदी चंदा मुखर्जी नितिन कुमार सुबोध कुमार अशोक कुमार ओमकार पटेल सुनील पांडेय आरती कुमारी तालु मुखर्जी सुषमा मिश्रा रीता कुमारी जयशंकर राधेकृष्णा कुमार रणविजय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे


