Uncategorized

नरेंद्र मोदी सरकार के सुशासन के 12 बर्ष पूरे होने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी,मंदिर में की पूजा

प्रदेश भाजपा झारखंड के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार के 12 बर्ष पूरे होने पर उन्हें अपनी शुभकामना दी है और जमशेदपुर के महाकाल मंदिर में पूजा कर उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगल कामना भी किया है

नरेंद्र मोदी सरकार के सुशासन के 12 बर्ष पूरे होने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी,मंदिर में की पूजा

जमशेदपुर- प्रदेश भाजपा झारखंड के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार के 12 बर्ष पूरे होने पर उन्हें अपनी शुभकामना दी है और जमशेदपुर के महाकाल मंदिर में पूजा कर उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगल कामना भी किया है

श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के भी सदस्य भी हैं ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर रिकार्ड बनाने के लिए भी शुभकामनाएं दिया है और उनके करिश्माई नेतृत्व की सराहना किया है
श्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भेजे बधाई संदेश में लिखा है कि श्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व में समावेशी समाज का निर्माण जहां हुआ है वही समऔर मम के भाव से समरसता बढ़ाने का भी काम किया गया है l पिछले 12 बर्षों में देश सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हुआ है और विकास सर्वस्पर्शी हुआ है श्री शुक्ल ने आशा व्यक्त किया है कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 में पूरी तरह विकसित भारत बनेगा और पूरे विश्व में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगा

श्री शुक्ल जो झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्वाचित वाइस चेयरमैन भी है ने झारखंड के अधिवक्ताओं की तरफ से श्री मोदी को सुशासन के 12 बर्ष पूर्ण होने पर उनके कुशल नेतृत्व की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा हैं कि श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है विदेशों में भी रहने वाले भारतीय गौरवान्वित है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!