Uncategorized

सुनील गुप्ता की पहल पर चौबीस घंटे में शुरू हुई बागबेड़ा रोड नंबर 3 की लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी के कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-3 में पाइपलाइन लीकेज मरम्मत, क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत और अधूरे पक्कीकरण का कार्य चौबीस घंटे के भीतर शुरू करा दिया गया

सुनील गुप्ता की पहल पर चौबीस घंटे में शुरू हुई बागबेड़ा रोड नंबर 3 की लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

जमशेदपुर- पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी के कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-3 में पाइपलाइन लीकेज मरम्मत, क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत और अधूरे पक्कीकरण का कार्य चौबीस घंटे के भीतर शुरू करा दिया गया

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के द्वारा पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार को सौंपे गए मांग पत्र में बताया गया था कि इंटर कनेक्शन के बाद 50 घरों में जलापूर्ति तो शुरू हुई, लेकिन पाइपलाइन से लगातार पानी रिसने, सड़क पर जलभराव और टूटे स्लैब के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। पत्र में समय पर कार्य नहीं होने पर संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की भी मांग की गई थी

मांग पत्र मिलते ही कार्यपालक अभियंता ने कनीय अभियंता आशुतोष को निर्देश दिए। जिसके बाद संवेदक ने तुरंत मजदूर लगाकर मरम्मत एवं पक्कीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया

स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई पर खुशी जताते हुए सुनील गुप्ता के प्रयासों की सराहना की।
सुनील गुप्ता ने कहा कि मैं वादों की नहीं, काम पर विश्वास रखता हूं। क्षेत्र की जनहित समस्याओं के समाधान के लिए हम लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए पीएचइडी अधिकारियों सहित स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!