Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने पर्यावरण संरक्षण के तहत दो स्थानों पर एक माँ या बेटी के नाम पौधारोपण अभियान चलाया

पहला अभियान घोड़ाबांधा स्थित श्री साईं नाथ देवस्थानम् में आयोजित किया गया, जहां फलदार एवं फूलदार पौधे लगाए गए और किचन गार्डन की शुरुआत की गई। यहां उगाई जाने वाली सब्जियों का उपयोग मंदिर के भोग में किया जाएगा

जमशेदपुर- इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने पर्यावरण संरक्षण के तहत दो स्थानों पर एक माँ या बेटी के नाम पौधारोपण अभियान चलाया।

पहला अभियान घोड़ाबांधा स्थित श्री साईं नाथ देवस्थानम् में आयोजित किया गया, जहां फलदार एवं फूलदार पौधे लगाए गए और किचन गार्डन की शुरुआत की गई। यहां उगाई जाने वाली सब्जियों का उपयोग मंदिर के भोग में किया जाएगा।

दूसरा अभियान सारना उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बागुनहातु में विद्यार्थियों के साथ चलाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुकेश ठाकुर एवं शिक्षकगण की उपस्थिति में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कराया गया। दोनों अभियानों के दौरान कुल 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में क्लब के 12 सदस्य शामिल हुए। अभियान का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष संचिता डे एवं सचिव मधुमिता रॉय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!