Uncategorized

पुनीत जीवन संस्था ने सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए स्वयं आगे बढ़कर पार्क की साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाली है

बागबेड़ा कॉलोनी के वायरलेस मैदान स्थित पार्क की लंबे समय से चली आ रही जर्जर एवं अव्यवस्थित स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार असंतोष बना हुआ था। पार्क में फैली गंदगी, अनियंत्रित झाड़ियों और समुचित रखरखाव के अभाव के कारण सुबह-शाम टहलने आने वाले नागरिकों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था

जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी के वायरलेस मैदान स्थित पार्क की लंबे समय से चली आ रही जर्जर एवं अव्यवस्थित स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार असंतोष बना हुआ था। पार्क में फैली गंदगी, अनियंत्रित झाड़ियों और समुचित रखरखाव के अभाव के कारण सुबह-शाम टहलने आने वाले नागरिकों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इस जनसमस्या को बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर एवं अजीत सिंहा के द्वारा कई बार संबंधित रेलवे विभाग के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया गया तथा पार्क की नियमित साफ-सफाई और उचित रखरखाव की मांग की गई, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=kFAQbkI_6Dly2W8s

ऐसे में पुनीत जीवन संस्था ने सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए स्वयं आगे बढ़कर पार्क की साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाली है। पुनीत जीवन संस्था पार्क में आने वाले मॉर्निंग वॉकर्स के आर्थिक सहयोग एवं उनके सामूहिक सहभागिता के साथ पिछले लगभग एक सप्ताह से संस्था पार्क को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और उपयोगी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह प्रयास समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता, सेवा-भावना और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=fFlkZihgyJSbI2IX

पुनीत जीवन संस्था वर्षों से रक्तदान, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न जनसेवा कार्यों के माध्यम से समाज की निस्वार्थ सेवा करती आ रही है। ऐसे प्रयास निस्संदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रखते हैं।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=wClm3d1D7o4umOER

इस जनहित अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी संस्था के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उपमुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह , राकेश सिंह ,धीरज एवं राहुल उपस्थित रहे।

इस सराहनीय कार्य के लिए पुनीत जीवन संस्था की पूरी टीम, विशेषकर श्रीमती मंजू एवं श्री उमेश के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाता है।

वायरलेस मैदान पार्क केवल एक पार्क नहीं, बल्कि बागबेड़ा की सामुदायिक पहचान और धरोहर है। इसके संरक्षण, सौंदर्यीकरण और समग्र विकास के लिए हमारी आवाज आगे भी पूरी दृढ़ता के साथ उठती रहेगी। साथ ही, रेलवे विभाग से पुनः आग्रह है कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पार्क के नियमित रखरखाव एवं विकास के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!