Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

दोस्त ट्रस्ट जमशेदपुर ने दूसरा पैथोलॉजी सेंटर लॉन्च किया

समाज के सभी वर्गों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उ‌द्देश्य से दोस्त ट्रस्ट ने ताज बिल्डिंग, आमबागान मस्जिद के निकट, साकची में अपने दूसरे दोस्त पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ किया। ट्रस्ट का पहला पैथोलॉजी सेंटर 26 जनवरी 2026 को प्रारंभ हुआ था। लोगों से मिले उत्साहजनक सहयोग एवं विश्वास के बाद अब दूसरा सेंटर शुरू किया गया है

दोस्त ट्रस्ट जमशेदपुर ने दूसरा पैथोलॉजी सेंटर लॉन्च किया

जमशेदपुर- समाज के सभी वर्गों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उ‌द्देश्य से दोस्त ट्रस्ट ने ताज बिल्डिंग, आमबागान मस्जिद के निकट, साकची में अपने दूसरे दोस्त पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ किया। ट्रस्ट का पहला पैथोलॉजी सेंटर 26 जनवरी 2026 को प्रारंभ हुआ था। लोगों से मिले उत्साहजनक सहयोग एवं विश्वास के बाद अब दूसरा सेंटर शुरू किया गया है।

इस अवसर के मुख्य अतिथि डॉ. मेराज अहमद, एम.डी. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय थे।

कार्यक्रम में सेंट्रल रिलीफ कमेटी के मोहम्मद हफीज़ एवं आलम, झारखंड गुरुद्वारा के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, रामगढ़िया समाज के उपाध्यक्ष श्री सतबिंदर सिंह बब्बू, दिल्ली दरबार के संचालक जनाब शकील, सिटी टेंट हाउस के कैसर साहब, हाजी यूसुफ, असलम तथा एहतेशाम उ‌द्दीन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने दोस्त ट्रस्ट की इस जनसेवी पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र मरीजों को उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए किफायती दरों पर विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण पैथोलॉजी जांच उपलब्ध कराएगा। उन्होंने ट्रस्ट को भविष्य में भी समाजहित में इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि इस पैथोलॉजी सेंटर से प्राप्त अधिशेष राशि का उपयोग प्रस्तावित चैरिटेबल हॉस्पिटल तथा अन्य जनकल्याणकारी स्वास्थ्य परियोजनाओं के संचालन एवं विकास में किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने पैथोलॉजी सेवाओं, जांच की गुणवत्ता, शुल्क, तथा दोस्त ट्रस्ट की भावी स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर दिया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में खालिद परवेज़, संयोजक, दोस्त ट्रस्ट, डॉ. ज़फर, डॉ. मिस्बाह,अरशद, कैसर, रब्बानी, आज़ाद साहब, मजहर एवं अब्दुल्लाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पैथोलॉजी टीम की ओर से अंजली, शाहिला एवं नीरज ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

अंत में अब्बास अली ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों तथा सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!