Uncategorized

अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

हल्दीपोखर क्षेत्र में अवैध लॉटरी, गांजा, ब्राउन शुगर और शराब के कारोबार पर रोक लगाने की उठी मांग, विधायक ने वरीय अधिकारियों से कार्रवाई का दिया भरोसा

अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=vQVh-VbwW67pwBlT

हल्दीपोखर क्षेत्र में अवैध लॉटरी, गांजा, ब्राउन शुगर और शराब के कारोबार पर रोक लगाने की उठी मांग, विधायक ने वरीय अधिकारियों से कार्रवाई का दिया भरोसा

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=PLJE8MVwjEcwn5A0

पोटका- ग्रामीण छात्र संघ, पोटका के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पोटका विधायक संजीव सरदार को ज्ञापन सौंपकर कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर एवं आसपास के इलाकों में कथित रूप से चल रहे अवैध लॉटरी, गांजा, ब्राउन शुगर एवं अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सामाजिक वातावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। छात्रों ने इस पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

मुद्दे पर प्रशासन के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक संजीव सरदार ने छात्र प्रतिनिधियों की बात गंभीरता से सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले से प्रशासन के वरीय अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जल्द विशेष अभियान चलाने का आग्रह किया जाएगा, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हो।

नशा मुक्त और अपराध मुक्त क्षेत्र बनाना हमारा संकल्प : संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पूरे क्षेत्र को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाना मेरा और सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि नशे के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में प्रशासन का सहयोग करें और कहीं भी इस तरह की गतिविधि दिखाई देने पर उसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। ज्ञापन देने वालो में ग्रामीण छात्र संघ के मंजू सरदार, सबिता सोरेन, संगीता मुर्मू, राकेश सरदार, मुकेश सरदार आदि शामिल थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!