Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

आज से 12 साल पहले जब हम लोग विदेश में जाते थे, तो लोग हमें योगी के रूप में जानते थे। लेकिन हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से पूरे विश्व में योग को स्थापित किया और अब हम लोग विदेश में जाते हैं तो एक अलग सम्मान मिलता है

यह कहना है सरकार योगा अकैडमी के संस्थापक और संचालक एवं वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स ,इंडिया डिवीजन के प्रेसिडेंट अंशु सरकार का

जमशेदपुर- आज से 12 साल पहले जब हम लोग विदेश में जाते थे, तो लोग हमें योगी के रूप में जानते थे। लेकिन हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से पूरे विश्व में योग को स्थापित किया और अब हम लोग विदेश में जाते हैं तो एक अलग सम्मान मिलता है।

यह कहना है सरकार योगा अकैडमी के संस्थापक और संचालक एवं वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स ,इंडिया डिवीजन के प्रेसिडेंट अंशु सरकार का।

उन्होंने बताया कि वह 44 वर्ष से योग कर रहे हैं और पिछले 30 वर्ष से योग सीखा रहे हैं। उनका कहना था कि हवा में प्रदूषण, खाने में मिलावट और तनाव आज सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन योग से हर रोग का इलाज है। उनकी पत्नी स्मिकी सरकार योग क्वीन एशिया और नेशनल चैंपियन है।

उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कदमा जॉगर्स पार्क में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा और योग क्विज का भी आयोजन रखा गया है, उन्हें भी पुरस्कृत तथा सम्मानित किया जाएगा।

वहीं अंशु सरकार की धर्मपत्नी स्मिकी सरकार बताती है कि वह 33 वर्षों से योग से जुड़ी है। एथलीट एवं योग करती आई है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं सृजनकर्ता है। उसमें बहुत ज्यादा शक्ति होती है। वह शारीरिक एवं मानसिक रूप से शक्तिशाली होती है। इसलिए कोई महिला अपने को कमजोर ना समझे।

उन्होंने कहा कि योग के लिए कोई उम्र का बंधन नहीं है। अब किसी भी उम्र से योग शुरू कर सकते हैं।

67 वर्षीय डी एन झा कहते हैं कि पिछले 4 महीने से योग कर रहे हैं। कमर दर्द, अनिद्रा, पाचन की समस्या सहित कई बीमारियां थी। अब हमें योग से काफी फायदा हुआ योग भारतीय सभ्यता की देन है। यह हमारी धरोहर है।

वहीं रमेश कुमार प्रसाद कहते हैं कि वह पिछले तीन वर्षों से अपने बेटे को लेकर सरकार अकादमी में आते हैं। उनका बेटा स्पेशल चाइल्ड है, लेकिन उसमें काफी सुधार हो रहा है।

जबकि संजय अग्रवाल का कहना है कि हम 12 घंटे बैठकर दुकानदारी करते हैं। जिससे कमर में दर्द हो जाती है। अब एक घंटा योग करने के बाद आराम से दुकानदारी करता हूं।

वहीं नमिता भट्टाचार्य कहती है कि वह 30 साल से योग से जुड़ी है। उनकी पति का निधन 8 वर्ष पूर्व हो गया है, लेकिन अंशु सरकार ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से योग के माध्यम से काफी मजबूत किया। मन का तनाव दूर हो गया है

दूसरी ओर दीप्ति अग्रवाल का कहना है कि शारीरिक एवं मानसिक विकास योग से होता है। योग से ही सब कुछ होता है। एक घंटा योग अपने जीवन में जरूर शामिल करें, ताकि 23 घंटा आनंद में रह सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!