Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मनोज कुमार साह ने जालसाज तरीके से जमीन की रजिस्ट्री 1986 में करवाया

मनोज कुमार साह द्वारा फर्जी शिकायत कर गलत समाचार प्रकाशित करवाने का मामला प्रकाश में आया है इस मामले में आनंद प्रकाश पिता मनमोहन कुमार नया बाजार जुगसलाई निवासी ने बताया कि जुगसलाई नयाबाजार स्थित प्लॉट संख्या 200 खाता संख्या 257 कुल रकबा 364 sq फीट सीएनटी का जमीन है जिसका खतियान को देखने से ही स्पष्ट हो जाएगा कि रैयतदार का नाम बंधन देवी एवं माणिकचंद धोबी है

जमशेदपुर- मनोज कुमार साह द्वारा फर्जी शिकायत कर गलत समाचार प्रकाशित करवाने का मामला प्रकाश में आया है
इस मामले में आनंद प्रकाश पिता मनमोहन कुमार नया बाजार जुगसलाई निवासी ने बताया कि जुगसलाई नयाबाजार स्थित प्लॉट संख्या 200 खाता संख्या 257 कुल रकबा 364 sq फीट सीएनटी का जमीन है जिसका खतियान को देखने से ही स्पष्ट हो जाएगा कि रैयतदार का नाम बंधन देवी एवं माणिकचंद धोबी है।
आनंद प्रकाश ने कहा कि मनोज कुमार साह ने जालसाज तरीके से जमीन की रजिस्ट्री 1986 में करवाया जिसमें विक्रेता श्रीराम सिंह एवं श्रीनाथ सिंह को दर्शाया गया है जिसका जमीन के असली रैयतदार से कोई संबंध नहीं है इसी फर्जी सेल डीड का इस्तेमाल कर 2010 में मनोज कुमार साह ने जमीन की खरीद बिक्री के लिए 6 लाख रुपये में सौदा तय कर एकरारनाम तैयार करवाया और 4 लाख रूपए भी ऐंठ लिए जमीन की वास्तिवकता पता चलने पर ज्ञात हुआ कि जमीन स्वर्गीय संतलाल साह द्वारा बंधन देवी से 1984 में 99 वर्षों की लिए लीज पर लिया था इन सभी साक्ष्यों को दरकिनार करते हुए मनोज कुमार साह ने सिविल कोर्ट में टाइटल सूट 41/13 दर्ज करवाकर मनमोहन कुमार एकस पार्टी हो जाते हैं फिर पुनः मनोज कुमार साह एक्जीक्यूशन केस संख्या 7/2021 दाखिल करते हैं जिसके विरुद्ध न्यायालय में मिस केस संख्या 21/2024 दर्ज करवाया जाता है जो कि अभी भी न्यायालय में चल रहा है मनोज कुमार साह के इस फर्जीवाड़े की सूचना न्यायालय को देते हुए कोर्ट के माध्यम से जुगसलाई थाने में क्रिमिनल केस कांड संख्या 78/25 भी दर्ज करवाया था जो कि सच सत्यापित हुआ आगे की कानूनी प्रक्रिया भी जारी है आनंद प्रकाश ने कहा कि इस मामले को लेकर मेरे विरुद्ध जुगसलाई नगर निगम एवं अन्य विभागों में मेरे विरुद्ध झूठी शिकायत पत्र दर्ज करवा कर मेरे छवि को धूमिल एवं मेरे परिवार को मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!