Uncategorized

नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 और घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव

नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 और घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन

सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव

जमशेदपुर – राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में शनिवार को जमशेदपुर सिविल कोर्ट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया

जिसमें 3 लाख, 10 हजार 643 वाद का निष्पादन किया गया. उक्त वाद के निष्पादन से राजस्व के तौर पर 36 करोड़, 93 लाख, 28 हजार 255 रुपये प्राप्त हुए. जिसमें प्रीलिटिगेशन वाद से जुड़े 2 लाख, 98 हजार 495 मामलों शामिल हैं. प्रीलिटिगेशन वाद से जुड़े मामलों के निष्पादन से 35 करोड़, 13 लाख, 96 हजार 697 रुपये समझौता के तहत प्राप्त हुआ


इसी तरह न्यायिक बेंच के समक्ष कोर्ट में विचाराधीन कुल 12 हजार 148 वाद सुनवाई के लिए लाए गए. जिसे बेंच ने आपसी समझौते के तहत निष्पादित किया. इन विचाराधीन वादों के निष्पादन से कुल 01 करोड़, 79 लाख, 31 हजार, 558 रुपये राजस्व प्राप्त हुए.


जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में वादों के निष्पादन के लिए जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 बेंच तथा घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में 4 बेंच का गठन किया गया था. उन्होंने कहा कि लोक अदालतें सस्ता, सुलभ तथा त्वरित न्याय के लिए लोगों को लोक अदालत जैसे मंच का सहयोग लेना चाहिए.

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=AMOyrhLXE1hMHeg3

इससे पहले नेशनल लोक अदालत का ऑनलाइन उदघाटन धनबाद व्यवहार न्यायालय में झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!