Uncategorized

बारीडीह स्थित डेफोडिल्स हाईस्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास संपन्न हुआ

शिक्षक दिवस समारोह का उदघाटन विद्यालय के डायरेक्टर मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने किया सर्वप्रथम सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। तत्पश्चात सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। डायरेक्टर श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित शिक्षक ,छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक एवं छात्र के बीच एक अन्योन्याश्रय संबंध है जो की जुगो - जुगो से चले आ रहा है

बारीडीह स्थित डेफोडिल्स हाईस्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास संपन्न हुआ।

शिक्षक दिवस समारोह का उदघाटन विद्यालय के डायरेक्टर मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने किया सर्वप्रथम सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये।

तत्पश्चात सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। डायरेक्टर श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित शिक्षक ,छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक एवं छात्र के बीच एक अन्योन्याश्रय संबंध है जो की जुगो – जुगो से चले आ रहा है। त्रेता में भी ” गुरु ग्रह गए पढ़ने रघुराई, अल्पकाल विद्या सव आई।” श्री राम जी सर्वगुण संपन्न होते हुए भी गुरु के आश्रम में जाकर विद्या ग्रहण किए। द्वापर में श्री कृष्ण जी भी गुरु आश्रम में जाकर विद्या ग्रहण किए। यह परंपरा आज भी कायम है कि एक छात्र अपने जीवन में तभी सफल हो पाएगा जब उसके जीवन में एक सच्चा गुरु मिले अतः दोनों को अपने-अपने धर्म का पालन करना है छात्र अपने धर्म का और शिक्षक अपने धर्म का तभी हमारा देश विकासशील देश से विकसित देश बनेगा और हम “विश्व गुरु” बनेंगे।

कार्यक्रम को प्रिंसिपल सिमरन सिन्हा, वाइस प्रिंसिपल मेरी ग्रेस लकरा ,शिक्षक सुनील शुक्ला एवं शिक्षिका रेणु कुमारी ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर सभी भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम का संचालन दसवीं कक्षा की संध्या कुमारी एवं धन्यवाद खुशी कुमारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!