Uncategorized

टेल्को उर्दू स्कूल जमशेदपुर के प्रांगण में टेल्को थाना के सौजन्य से नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति जागरूक करने हेतु टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधन की पैरेंट बॉडी टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव सह केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने किया। केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह एवं ओमप्रकाश उपाध्याय भी मौके पर उपस्थित थे। टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय के सचिव इनामुल हक ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला

जमशेदपुर- टेल्को उर्दू स्कूल जमशेदपुर के प्रांगण में टेल्को थाना के सौजन्य से नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति जागरूक करने हेतु टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधन की पैरेंट बॉडी टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव सह केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने किया। केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह एवं ओमप्रकाश उपाध्याय भी मौके पर उपस्थित थे।
टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय के सचिव इनामुल हक ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा की वर्तमान समय में नशा की बढ़ती प्रवृत्ति से नवयुवकों विशेष कर स्कूली बच्चों का भविष्य अंधकार में होता लग रहा है। इसीलिए जमशेदपुर पुलिस ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति एवं साइबर सुरक्षा तथा यातायात अनुपालन के प्रति जागरूक करने हेतु जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इस विषय पर कार्यशाला आयोजित करने की मुहिम चलाई है। उन्होंने नशा एवं साइबर अपराध से होने वाले नुकसान से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अवगत कराया एवं इससे दूर रहने की अपील की तथा उनसे इसे रोकने के लिए आवश्यक सहयोग मांगा।
इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं ने नशा एवं साइबर अपराध से दूर रहने का संकल्प लिया।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या शगुफ्ता नाज, प्रधान अध्यापिका कश्मीरा रजी, विद्यालय के वरीय शिक्षक अरुण सिंह एवं शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह ने भी अपने विचार रखे विद्यालय की शिक्षिका सबीना ने धन्यवाद ज्ञापन किया।








Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!