Uncategorized

टाटा स्टील ने एथिक्स माह 2026 के अवसर पर मीडिया इंगेजमेंट सत्र का आयोजन किया

एथिक्स माह 2026 के उपलक्ष्य में टाटा स्टील ने जमशेदपुर के संपादकों एवं पत्रकारों के साथ "एक संहिता, एक प्रतिबद्धता: आचार संहिता से एकजुट" विषय पर एक मीडिया इंगेजमेंट सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील के कारपोरेट कम्युनिकेशन विभाग द्वारा टाटा स्टील एथिक्स विभाग तथा टीएसयूआईएसएल के सहयोग से किया गया

टाटा स्टील ने एथिक्स माह 2026 के अवसर पर मीडिया इंगेजमेंट सत्र का आयोजन किया

जमशेदपुर- एथिक्स माह 2026 के उपलक्ष्य में टाटा स्टील ने जमशेदपुर के संपादकों एवं पत्रकारों के साथ “एक संहिता, एक प्रतिबद्धता: आचार संहिता से एकजुट” विषय पर एक मीडिया इंगेजमेंट सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील के कारपोरेट कम्युनिकेशन विभाग द्वारा टाटा स्टील एथिक्स विभाग तथा टीएसयूआईएसएल के सहयोग से किया गया।

हरेक वर्ष जुलाई माह में टाटा स्टील, जे.आर.डी. टाटा की जयंती के उपलक्ष्य में एथिक्स माह मनाती है। सत्यनिष्ठा और नैतिक व्यावसायिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है। इस वर्ष की थीम “एक संहिता, एक प्रतिबद्धता: आचार संहिता से एकजुट” एक समान आचार संहिता के महत्व को रेखांकित करती है, जो विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों और हितधारकों को नैतिकता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के सर्वोच्च मानकों के पालन के लिए एकजुट करती है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=WiVcXFbkEZ-jOzWZ

अतुल भटनागर, प्रबंध निदेशक, टीएसयूआईएसएल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि सोनी सिन्हा, चीफ एथिक्स काउंसलर, टाटा स्टील विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=63vbX_zSHLCyvaeY

अपने संबोधन में अतुल भटनागर ने विश्वास और विश्वसनीयता के निर्माण में नैतिक आचरण तथा जिम्मेदार संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मूल्यों पर आधारित कार्य संस्कृति ही हितधारकों के साथ मजबूत और दीर्घकालिक संबंध बनाए रखने का आधार है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=63vbX_zSHLCyvaeY

सोनी सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि नैतिकता केवल अनुपालन का विषय नहीं, बल्कि एक साझा प्रतिबद्धता है, जो निर्णय लेने की प्रक्रिया का मार्गदर्शन करती है और संगठन की कार्य संस्कृति को सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता टाटा स्टील के पूरे इकोसिस्टम में जिम्मेदार आचरण के लिए एक समान आधार प्रदान करती है।

सत्र की शुरुआत पत्रकारों के समक्ष आने वाली नैतिक दुविधाओं पर एक संवादात्मक चर्चा के साथ हुई। मीडिया के लिए विशेष रूप से तैयार की गई एथिक्स क्विज़ के माध्यम से प्रतिभागियों की नैतिकता, समसामयिक विषयों और जिम्मेदार पत्रकारिता से जुड़ी समझ का आकलन किया गया। कार्यक्रम में चमकता आईना के संपादक जय प्रकाश राय ने कॉर्पोरेट रिपोर्टिंग में आने वाली नैतिक दुविधाओं पर एक विचारोत्तेजक सत्र भी प्रस्तुत किया।

एथिक्स क्विज़ के विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:

प्रथम पुरस्कार: परविंदर भाटिया, द पायनियर
द्वितीय पुरस्कार: अंजनी कुमार पांडेय, सहारा समय
तृतीय पुरस्कार: मनप्रीत सिंह भाटिया, द एवेन्यू मेल
इस इंगेजमेंट सत्र ने सार्थक संवाद, सहयोग और साझा मूल्यों के माध्यम से मीडिया जगत के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने तथा नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के प्रति टाटा स्टील की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!