Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक चलेगा विशेष अभियान, गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ होगा समरसता संकल्प अभियान – दिनेश कुमार

भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत आज बहरागोड़ा एवं घाटशिला विधानसभा की संगठनात्मक बैठक क्रमशः भाजपा कार्यालय, बहरागोड़ा एवं होटल आनंदिता पैलेस, घाटशिला में संपन्न हुई। बहरागोड़ा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्री विश्वनाथ बेहरा ने की, जबकि घाटशिला की बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने की। दोनों बैठकों में मुख्य रूप से जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे

संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक चलेगा विशेष अभियान, गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ होगा समरसता संकल्प अभियान – दिनेश कुमार

बहरागोडा- भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत आज बहरागोड़ा एवं घाटशिला विधानसभा की संगठनात्मक बैठक क्रमशः भाजपा कार्यालय, बहरागोड़ा एवं होटल आनंदिता पैलेस, घाटशिला में संपन्न हुई। बहरागोड़ा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ बेहरा ने की, जबकि घाटशिला की बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने की। दोनों बैठकों में मुख्य रूप से जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से 1 अगस्त से 16 अगस्त तक विशेष संगठनात्मक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मंडल प्रवासी संयुक्त रूप से प्रत्येक मंडल के सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथों का प्रवास करेंगे तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ समितियों के गठन एवं पुनर्गठन के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में “समरसता संकल्प अभियान” चलाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 (गुरु रविदास जयंती) तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिन के समय गुरुजनों का सम्मान किया जाएगा तथा संध्या बेला में मंडल क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में “दीप समरस अभियान” के तहत दीपोत्सव आयोजित होगा।

इसके अतिरिक्त 9 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा –घर-घर तिरंगा” अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने सांकेतिक रूप से मंडल अध्यक्षों को राष्ट्रीय तिरंगा भी उपलब्ध कराया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि SIR गणना प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया में अब केवल दो दिन शेष हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ लोगों का सहयोग करें, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक प्रपत्र जमा कराए जा सकें।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, वरिष्ठ नेत्री डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन, सुमन कल्याण मंडल, काजल महाकुड, जिला पदाधिकारी गीता मुर्मू, राहुल पाण्डेय, गौर चंद्र पात्र, कृष्णा शर्मा, चांदना मुर्मू, कृष्णा पाल, सहित अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं मंडल अध्यक्षों में राजकुमार कर, कमलकांत सिंह, गुरुचरण मार्डी, शुभेंदु पात्र, काकुली सिंह, जयंत घोष, विजय पाण्डेय, अशोक कुमार, सौरव हांसदा, दीपक दंडपात, ब्रजेश सिंह सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध, प्रभावी एवं सफलतापूर्वक निर्वहन करने का आहवान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!