Uncategorized

इस बार 21 नवंबर को होगी रामार्चा पूजा

गुरु पूर्णिमा की जगह देवउठान एकादशी पर होगा आयोजन -विधायक ने श्रद्धालुओं और शुभचिंतकों को किया आमंत्रित

इस बार 21 नवंबर को होगी रामार्चा पूजा

-गुरु पूर्णिमा की जगह देवउठान एकादशी पर होगा आयोजन

-विधायक ने श्रद्धालुओं और शुभचिंतकों को किया आमंत्रित

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के यहां पिछले 25 वर्षों से चली आ रही रामार्चा पूजा की परंपरा में इस वर्ष तिथि को लेकर बदलाव किया गया है। हर साल गुरु पूर्णिमा के दिन आयोजित होने वाली रामार्चा पूजा इस बार देवउठान एकादशी के अवसर पर 21 नवंबर 2026, शनिवार को आयोजित होगी।

विधायक सरयू राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विगत 25 वर्षों से गुरु पूर्णिमा के दिन उनके यहां रामार्चा पूजा का आयोजन होता रहा है। इस वर्ष आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। इसलिए श्रद्धालु और शुभचिंतक गुरु पूर्णिमा की जगह 21 नवंबर की तिथि को ध्यान में रखें।

सरयू राय ने कहा, “गत 25 वर्षों से गुरु पूर्णिमा के दिन मेरे यहां रामार्चा पूजा का आयोजन होता रहा है। इस वर्ष तिथि में परिवर्तन हुआ है। रामार्चा पूजा गुरु पूर्णिमा को न होकर देवउठान एकादशी को होगी, जो 21 नवंबर 2026, शनिवार को पड़ रही है।

उन्होंने अपने सभी स्नेहीजनों, शुभचिंतकों और श्रद्धालुओं को रामार्चा पूजा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

गौरतलब है कि रामार्चा पूजा सरयू राय के यहां वर्षों से आयोजित होने वाला धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक, समर्थक और श्रद्धालु शामिल होते हैं।

इस बार तिथि में बदलाव होने के कारण सरयू राय ने पहले ही इसकी सूचना सार्वजनिक की है, ताकि आयोजन से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं के बीच किसी तरह का भ्रम न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!