Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसान प्रशिक्षण का विधायक संजीव सरदार ने किया उदघाटन

आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसान प्रशिक्षण का विधायक संजीव सरदार ने किया उदघाटन

आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पोटका- पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोहदा पंचायत के बालीजुड़ी गांव में आयोजित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती, सरकारी योजनाओं तथा कृषि आधारित आजीविका संवर्धन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को उत्पादन बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उपायों से भी अवगत कराया।

आधुनिक खेती अपनाने और योजनाओं का लाभ लेने का आहवान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही गांव, क्षेत्र और राज्य के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने, सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा खेती को लाभकारी और आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

पौधारोपण कर दिया हरित विकास का संदेश

कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव सरदार ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर शोहदा ग्राम पंचायत मुखिया बिदेन सरदार, ग्राम प्रधान रामराज मुर्मू, कालिकापुर पंचायत मुखिया बाघराय सोरेन, जिला कृषि पदाधिकारी, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, उपाध्यक्ष हितेश भकत, प्रखण्ड सचिव भुवनेश्वर सरदार, पंचायत अध्यक्ष शिबू सोरेन, पंचायत सचिव अजय हंसदा , कालिकापुर पंचायत समिति सदस्य त्रिलोचन टुडू, एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!