Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो में आग से बचाव के लिए ओवर ब्रिज के पिलरों के नीचे फायर हाइड्रेंट लगाने की मांग को सौरभ विष्णु ने किया मजबूत

जन विकास मंच के प्रमुख एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने मानगो क्षेत्र की भविष्य की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा टाटा स्टील यूआईएसएल से समन्वित पहल की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगभग 30 वर्ष पूर्व मानगो बाजार में लगी भीषण आग से सैकड़ों व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति हुई थी। उस घटना के बाद तत्कालीन उपायुक्त गोरेलाल यादव के नेतृत्व में प्रभावित दुकानदारों को पक्के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे बाजार अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बन सका

मानगो में आग से बचाव के लिए ओवर ब्रिज के पिलरों के नीचे फायर हाइड्रेंट लगाने की मांग को सौरभ विष्णु ने किया मजबूत

जमशेदपुर- जन विकास मंच के प्रमुख एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने मानगो क्षेत्र की भविष्य की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा टाटा स्टील यूआईएसएल से समन्वित पहल की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगभग 30 वर्ष पूर्व मानगो बाजार में लगी भीषण आग से सैकड़ों व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति हुई थी। उस घटना के बाद तत्कालीन उपायुक्त गोरेलाल यादव के नेतृत्व में प्रभावित दुकानदारों को पक्के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे बाजार अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बन सका।
आज मानगो शहर के सबसे घनी आबादी वाले और तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में शामिल है। मानगो में नया ओवर ब्रिज बन रहा है और लगभग 40 वर्ष पुरानी जलापूर्ति पाइपलाइन को बदलकर नई लाइन बिछाने की योजना पर कार्य सुभाष नगर से लेके मानगो ब्रिज तक किया जाना है। मानगो ओवर ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है और इस पाइप लाइन को बिछाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग 60 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया गया हैं। विष्णु के अनुसार ये पब्लिक का पैसे है और इन पैसे से होने वाले विकास कार्य में में अभी वक़्त है जब मानगो की बड़ी अग्रिम व्यवस्था पे भी ध्यान दिया जाये

सौरभ विष्णु ने कहा नई जलापूर्ति व्यवस्था के साथ पुल के प्रत्येक पिलरों के समीप उच्च क्षमता वाले फायर हाइड्रेंट स्थापित किए जाएं तथा प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों के निकट आपातकालीन जल स्रोत विकसित किए जाएं। इससे किसी भी आगजनी की घटना के दौरान अग्निशमन विभाग को तत्काल पानी उपलब्ध हो सकेगा और राहत कार्य में महत्वपूर्ण समय की बचत होगी और कोई से अनहोनी बचा जा सकता है।

इस संबंध में टाटा स्टील यूआईएसएल को पहले ही पत्र सौंपा जा चुका है। साथ ही पूर्व उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं कर्ण सत्यार्थी को भी पत्र देकर इस विषय पर ध्यान आकृष्ट कराया गया था। दोनों उपयुक्तों ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया था। पर अभी तक कोई कादम नही उठाया गया है |सौरभ ने बताया महत्वपूर्ण प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए वे अब वर्तमान उपायुक्त राजीव रंजन को पत्र लिखा है | ताकि दिल्ली जैसी आगजनी की बड़ी घटनाओं से बचाव के माध्यम तैयार किए जा सके।

सौरभ ने झारखंड राज्य में अग्निशमन पे एक दिस नीति अभी तक ना पास होने पे भी अपनी चिंता व्यक्त की। झारखंड राज्य में अभी तक ये विधेयक ठंडे बस्ती में पड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!