धालभूमगढ प्रखण्ड में प्रखण्ड संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न की गई- चिन्ना राव
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार धालभूमगढ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रखण्ड संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष सतदल गिरी के अध्यक्षता में धालभूमगढ में आयोजित की गई

धालभूमगढ प्रखण्ड में प्रखण्ड संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न की गई- चिन्ना राव

धालभूमगढ – झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार धालभूमगढ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रखण्ड संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष सतदल गिरी के अध्यक्षता में धालभूमगढ में आयोजित की गई।

प्रखण्ड संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखण्ड संगठन प्रभारी चिन्ना राव शामिल हुए। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री विजय यादव शामिल हुए।
संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखण्ड संगठन प्रभारी चिन्ना राव ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा एसआईआर के तहत मतदाताओं का पुनरीक्षण कार्य बुथ स्तर पर किए जा रहे। बुथवार जितने भी पार्टी के BLA-2 नियुक्त किए गए है। सर्वप्रथम सभी BLA-2 सदस्य बुथ सेंटर पर दोपहर 1:00 से संध्या 5:00 बजे पहुंचें। सरकार द्वारा नियुक्त BLO से मिलकर मैप्ड और अनमैप्ड सूची प्राप्त करें। जो भी सही मतदाता अनमैप्ड हुए है। उन्हें प्रयास कर मैप्ड कराने में सहयोग करना है, इस विषय जागरूकता अभियान प्रखण्ड स्तर, मण्डल स्तर, पंचायत स्तर, बुथ स्तर पर चलाने का कार्य करें। सभी स्तर पर संगठन के कार्य पूर्ण की जाए।
प्रदेश महामंत्री बिजय यादव ने पेसा कानून के विषय पर ग्रामसभा के महत्व पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ नेता भुतेश पंडित ने मनरेगा अधिनियम के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक विचार रखा। कार्यक्रम में प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी, BLA-2 सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर राजकिशोर सिंह, सोनू सोनकर, पी एन सिंह, अशोक मदीना मण्डल अध्यक्ष सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।



