भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हरित छत्रछाया का विस्तार टाटा स्टील जमशेदपुर में #NowForClimate अभियान का कर रही है नेतृत्व टाटा स्टील ने जमशेदपुर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, टाटा स्टील ने जमशेदपुर स्थित अपनी विभिन्न इकाइयों में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। #NowForClimate थीम के तहत आयोजित इस विशेष पहल में स्टील सिटी की हरित छत्रछाया को और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से व्यापक सामूहिक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हरित छत्रछाया का विस्तार टाटा स्टील जमशेदपुर में #NowForClimate अभियान का कर रही है नेतृत्व टाटा स्टील ने जमशेदपुर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260606-WA0194-300×169.jpg" alt="" width="300" height="169" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1995
जमशेदपुर- पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, टाटा स्टील ने जमशेदपुर स्थित अपनी विभिन्न इकाइयों में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। #NowForClimate थीम के तहत आयोजित इस विशेष पहल में स्टील सिटी की हरित छत्रछाया को और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से व्यापक सामूहिक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

इस पहल में टाटा स्टील के वरिष्ठ नेतृत्व, कर्मचारियों तथा राज्य प्रशासन के प्रमुख प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जो जलवायु कार्रवाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति साझा जिम्मेदारी एवं सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।

वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व राजीव मंगल,
वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी), टाटा स्टील, उज्ज्वल चक्रवर्ती, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशंस–डाउनस्ट्रीम), टाटा स्टील तथा ए. के. भटनागर, प्रबंध निदेशक,
टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल)
ने किया।
नियामक संस्थाओं और समुदाय के साथ मजबूत साझेदारी का परिचय देते हुए, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिनिधिमंडल में जेएसपीसीबी के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह, अनिल सक्सेना तथा कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता आफताब आलम शामिल थे। वहीं, वन विभाग की ओर से प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) शबा आलम अंसारी सहित क्षेत्रीय वन कार्यालय के अन्य प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
टीएसयूआईएसएल की हॉर्टिकल्चर टीम और टाटा स्टील की सेंट्रल एनवायरनमेंट मैनेजमेंट टीम के तकनीकी मार्गदर्शन एवं जमीनी सहयोग से जमशेदपुर और इसके आसपास लगभग 1,500 विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा देने और मिट्टी के स्वास्थ्य उर्वरता में सुधार लाने के उद्देश्य से इन पौधों का चयन सावधानीपूर्वक किया गया।
जमशेदपुर के नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 800 पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इस सामुदायिक पहल का उद्देश्य लोगों को अपने आसपास के पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना और शहर की हरित छत्रछाया को बढ़ाने के अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
टाटा स्टील जमशेदपुर की विभिन्न परिचालन इकाइयों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने साझा उत्साह को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक रूप से ली गई उस शपथ के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने अपने दैनिक जीवन में सतत जीवनशैली अपनाने और भविष्य में कार्बन के कम उपयोग की दिशा में परिवर्तन को समर्थन देने का संकल्प लिया।




