Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव संजीव रंजन के आवास पर ‘मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नवनिर्वाचित सहायक सचिव संजीव रंजन के आवास पर आज इंटक (INTUC) और यूनियन पदाधिकारियों के लिए एक भव्य 'मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। संजीव रंजन के सहायक सचिव पद पर निर्वाचित होने की खुशी में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में यूनियन के सदस्य, श्रमिक नेता और प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहे

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव संजीव रंजन के आवास पर ‘मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन

जमशेदपुर – टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नवनिर्वाचित सहायक सचिव संजीव रंजन के आवास पर आज इंटक (INTUC) और यूनियन पदाधिकारियों के लिए एक भव्य ‘मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। संजीव रंजन के सहायक सचिव पद पर निर्वाचित होने की खुशी में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में यूनियन के सदस्य, श्रमिक नेता और प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता,टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह और अध्यक्ष शशी भूषण प्रसाद, जिला परविंदर सिंह, रामाश्रय प्रसाद,शैलेश पांडेय,विजय यादव,परितोष सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। समारोह की शुरुआत में संजीव रंजन ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा की आज युवा पीढ़ी के ऊपर ही देश का दारोमदार है, असंगठित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आंदोलन की जरूरत है

यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह ने संजीव रंजन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा नेतृत्व से संगठन को बहुत उम्मीदें हैं। कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रबंधन के साथ निरंतर संवाद आवश्यक है। आज के औद्योगिक परिदृश्य में किसी भी जटिल समस्या का समाधान ‘कलेक्टिव बार्गेनिंग’ (सामूहिक सौदेबाजी) के माध्यम से ही संभव है। मुझे विश्वास है कि संजीव रंजन कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से प्रबंधन के समक्ष रखेंगे।

समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ टाटा मोटर्स प्रबंधन के कई पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। सभी ने संजीव रंजन को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके आने से यूनियन और श्रमिकों के बीच आपसी तालमेल और अधिक सुदृढ़ होगा।

सहायक सचिव के रूप में एक युवा और जुझारू चेहरे के चुने जाने से कर्मचारियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के अंत में संजीव रंजन ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाया कि वे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहेंगे उक्त जानकारी संजीव रंजन
सहायक सचिव टाटा मोटर्स वर्क्स यूनियन ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!