न्याय रथ पहुंच रहा गांव गांव, डालसा पीएलवी कानूनी जागरूकता अभियान के साथ ग्रामीणों के बीच बांट रहे ओआरएस पैकेट और ठंडा जल
नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले में 2 मई से नब्बे दिवसीय चलाए जा रहे विधिक जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को डालसा का न्याय रथ बोड़ाम प्रखंड पहुंचा वहां भुला पंचायत और मुकरुडीह पंचायत के लगभग आधा दर्जन गांवों में सघन दौरा किया

न्याय रथ पहुंच रहा गांव गांव, डालसा पीएलवी कानूनी जागरूकता अभियान के साथ ग्रामीणों के बीच बांट रहे ओआरएस पैकेट और ठंडा जल


जमशेदपुर – नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले में 2 मई से नब्बे दिवसीय चलाए जा रहे विधिक जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को डालसा का न्याय रथ बोड़ाम प्रखंड पहुंचा वहां भुला पंचायत और मुकरुडीह पंचायत के लगभग आधा दर्जन गांवों में सघन दौरा किया।



इस दौरान डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायशवाल, निताई चंद्र गोराई एवं सुशेन महतो द्वारा ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक किया गया और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई



न्याय रथ भुला पंचायत के काँदरू जोना , जारूडीह , लावजोड़ा गांव एवं मुकरुडीह पंचायत के गुगलूबनी कदम जोड़ा और मुकरुडीह गांव में भ्रमण किया जहां ग्रामीणों के बीच डालसा के कार्य और उद्देश्य , बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा, घरेलू हिंसा, शिशु प्रोजेक्ट ,आपदा दुर्घटना पेंशन स्कीम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई


साथ ही धूप ओर गर्मी से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों के बीच ओआरएस घोल पैकेट वितरित किया गया और ठंडा जल पिलाकर मानवता का संदेश दिया गया । जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों ने डालसा टीम के समक्ष कई मूलभूत समस्याओं को बताया, जिसके समाधान के उपाय भी बतलाए गए । वहीं जारूडीह गांव के ग्रामीणों ने कहा कि इस गांव में पिछले एक साल से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण यहां पानी की किल्लत और बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है और लोग किसी तरह कुएं, तालाब का पानी पीकर लालटेन युग में जी रहे हैं। इस मामले को लेकर कई बार संबंधित विभाग को सूचित भी किया गया है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी दी गई है, परन्तु सब के सब कुंडलीमार कर चुप बैठ गए हैं । डालसा टीम ने इस मामले में सार्थक पहल करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है



