Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने साकची स्थित पुराना कोर्ट मोड़ गोलचक्कर पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

इस दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान दिया जो आज भी भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं

जमशेदपुर- आज संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने साकची स्थित पुराना कोर्ट मोड़ गोलचक्कर पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

इस दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान दिया जो आज भी भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने बाबासाहेब के विचारों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मौके पर उपस्थित लोगों ने “जय भीम” के नारों के साथ बाबासाहेब को याद किया और उनके योगदान को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!