पी एन गोप नहीं रहे, कल अंतिम संस्कार किया जाएगा
जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप, पीएन गोप बाबू नहीं रहे। 85 वर्षीय गोप बाबू का निधन इलाज के क्रम में मर्सी अस्पताल बारीडीह में आज सुबह में हो गया। रविवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे बेलडीह कब्रिस्तान बिस्टुपुर सर्किट हाउस एरिया में दफनाया जाएगा

पी एन गोप नहीं रहे, कल अंतिम संस्कार किया जाएगा

जमशेदपुर- जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप, पीएन गोप बाबू नहीं रहे। 85 वर्षीय गोप बाबू का निधन इलाज के क्रम में मर्सी अस्पताल बारीडीह में आज सुबह में हो गया। रविवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे बेलडीह कब्रिस्तान बिस्टुपुर सर्किट हाउस एरिया में दफनाया जाएगा
वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार उन्होंने लगभग 13 वर्षो तक लोक अभियोजक के पद पर अपनी सेवा प्रदान की। पिछले 57 वर्ष से जमशेदपुर में वकालत कर रहे थे। वह फौजदारी के साथ-साथ दीवानी मामलों के जानकार थे।
बिरसा सेवा दल तथा कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे जो खासकर अनुसूचित जनजाति, जाति तथा आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के उत्थान उन्नयन के लिए काम करती रही है।
वे अपने पीछे बहू और पौत्र को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी एवं दो बेटों का निधन बहुत पहले हो चुका था।
गोप बाबू के निधन पर झारखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष आर नाथ दास, सचिव राजेश रंजन, मनोरंजन दास, मलकीत सिंह सैनी, मो कासिम, बीजी डे, अर्जुन सिंह, टीएन ओझा, बुलाई पांडा अभय सिंह नोटरी ओम प्रकाश सुधीर कुमार पप्पू, बबिता जैन, पूर्व अभियोजन पदाधिकारी सुशील कुमार जायसवाल पूर्व अभियोजन पदाधिकारी जेवी सिंह, कुलविंदर सिंह आदि ने शोक जताया है




