Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) पूर्वी सिंहभूम ने एक बार फिर जनहित के मुद्दों पर अपनी सक्रियता दिखाई है। जिला इकाई ने डुमरिया प्रखंड के लगभग 90 गांवों की जमीनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की

जदयू के जिला महासचिव बिरसिंह देवगाम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में जंगल ब्लॉक, लांगो, माड़ोतोलिया, पुनासिबाद, मानिकपुर, कालियामकोया, बकुचंदा, कुंडालुका, डीबुडीह, भागाबंदी सहित लगभग 90 गांवों की समस्याओं को विस्तार से रखा गया

जमशेदपुर- सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) पूर्वी सिंहभूम ने एक बार फिर जनहित के मुद्दों पर अपनी सक्रियता दिखाई है। जिला इकाई ने डुमरिया प्रखंड के लगभग 90 गांवों की जमीनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

आज जदयू के जिला महासचिव बिरसिंह देवगाम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में जंगल ब्लॉक, लांगो, माड़ोतोलिया, पुनासिबाद, मानिकपुर, कालियामकोया, बकुचंदा, कुंडालुका, डीबुडीह, भागाबंदी सहित लगभग 90 गांवों की समस्याओं को विस्तार से रखा गया।

ज्ञापन में जदयू ने स्पष्ट रूप से कहा कि डुमरिया प्रखंड आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। कई गांवों में बिजली आपूर्ति अनियमित है, सड़कें जर्जर हैं, पेयजल के लिए जलमीनारों का अभाव है, शिक्षा व्यवस्था कमजोर है तथा स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद सीमित हैं। आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस और नेटवर्क जैसी सुविधाओं की कमी ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है।

जदयू नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि डुमरिया प्रखंड के सभी गांवों का विशेष सर्वे कराकर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य शुरू किए जाएं। साथ ही एम्बुलेंस सुविधा, मोबाइल टावर स्थापना, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, सागेन देवगम, उपेंद्र कुमार सिंह, जवाहर लाल टुडू, बीरस्पति कर्मकार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!