पृथ्वी दिवस के अवसर पर डालसा आयोजित किया प्रकृति संरक्षण विषयक जागरूकता कार्यक्रम
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) एवं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर के निर्देशानुसार दिनांक 22 अप्रैल 2026 को “Protect Nature, Preserve Future” विषय पर प्रकृति संरक्षण संबंधी एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डी.एल.एस.ए., जमशेदपुर परिसर में किया गया

पृथ्वी दिवस के अवसर पर डालसा आयोजित किया प्रकृति संरक्षण विषयक जागरूकता कार्यक्रम

जमशेदपुर – झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) एवं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर के निर्देशानुसार दिनांक 22 अप्रैल 2026 को “Protect Nature, Preserve Future” विषय पर प्रकृति संरक्षण संबंधी एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डी.एल.एस.ए., जमशेदपुर परिसर में किया गया

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं के रूप में डालसा सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी एवं मध्यस्थ अधिवक्ता सह सिविल डिफेंस जमशेदपुर के प्रशिक्षक के के सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

वक्ताओं द्वारा अपने संबोधन में प्रकृति के संरक्षण के महत्व, वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों एवं उनके समाधान पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने सभी उपस्थित जनों से अपील किया कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, जल संरक्षण को बढ़ावा दें, प्लास्टिक के उपयोग को कम करें तथा स्वच्छता बनाए रखें। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता, अधिवक्ता, एल.ए.डी.सी., पारा विधिक स्वयंसेवक (PLVs), वादकारी, आगंतुक एवं डी.एल.एस.ए. के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रकृति संरक्षण हेतु संकल्प लिया गया तथा इस दिशा में निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। वहीं डालसा सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी ने बताया कि पृथ्वी दिवस पर पूरे जिला में डालसा के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया गया और पौधारोपण भी किया गया।




